भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के करीब सैयद जाफर कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। सैयद जाफर मप्र कांग्रेस के महासचिव के साथ मीडिया पैनलिस्ट रहे हैं। वे मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच गए हैं।
मप्र कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता सैयद जाफर ने इससे पहले अपनी इंटरनेट मीडिया प्रोफाइल को बदल दिया था। उन्होंने लिखा -पुरानी यादें।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कमल नाथ के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच सैयद जाफर ने भाजपा के पक्ष में एकाधिक पोस्ट किए थे। उन्होंने सीएए का समर्थन भी किया है।











