भोपाल / निर्दलीय प्रकाशन भोपाल के संस्थापक, प्रमुख कैलाश आदमी एवं प्रिंस अभिषेक अज्ञानी के कुशल नेतृत्व मे 53 वा भव्य वार्षिकोत्सव एवम् सृजनधर्मियों का गरिमामय सम्मान समारोह सफलता व सार्थकता के साथ सम्पन्न हुआ।गांधी भवन भोपाल में शिक्षा,साहित्य,समाज, एवम् ज्ञान पर केंद्रित इस भव्य आयोजन मे देश के लगभग 12 राज्यों के प्रख्यात शिक्षाविदों/ साहित्यकारो/सृजनधर्मियों, इतिहासकारो के अतिरिक्त नेपाल के प्रबुद्ध साहित्यकार ,शिक्षाविद भी सम्मिलित हुए।अध्यक्ष पद्म श्री डॉ नारायण व्यास सुविख्यात पुरातत्ववेत्ता,मुख्य अतिथि श्री राजगोपाल पी वी,अध्यक्ष एवं संस्थापक एकता परिषद भोपाल, विशेष अतिथि डॉ एस सूर्य प्रकाश, कुलगुरू नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भोपाल, श्री अंकित मिश्रा,सचिव गांधी भवन न्यास भोपाल,सारस्वत अतिथि सेठ रामनिवास गुप्ता दिल्ली, वरिष्ठ समाजसेवी एवम् उद्यमी,कैलाश आदमी,संस्थापक निर्दलीय प्रकाशन,श्रीमती विमला प्रधान जोशी, वरिष्ठ साहित्यकार दार्जिलिंग, श्री राजेन्द्र शर्मा अक्षर, वरिष्ट साहित्यकार भोपाल,श्री विनोद कुमार विश्वकर्मा ,प्राध्यापक त्रिभुवन विश्व विद्यालय नेपाल, श्री मोहन प्रकाश व्यास,वरिष्ठ समाजसेवी भोपाल,एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।प्रीति कुशवाह ने सरस्वती वंदना एवं श्रीमती राजकुमारी चौकसे ने सुमधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया।विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक,ज्ञान संवर्धन(बौधिक)सत्र उपरांत ,विभिन्न राष्ट्रीय शिखर सम्मान एवं साहित्य सृजन धर्मियों को सम्मानित किया गया।इसी श्रृंखला में सुरेश सोनपुरे "अजनबी" सेवा निवृत्त अधिकारी,प्रचार एवं जन संपर्क बी एच ई एल भोपाल को साहित्य के क्षेत्र मे विशिष्ट योगदान हेतु "विश्व साहित्य सम्मान 2026" से सम्मानित किया गया।मनोज जैन"मधुर",सुरेश पटवा, डॉ लवली कौशल,कविता शिरोले,आर सी साहू"बिंब",सुरेश जायसवाल, जैसमीन कौशल,डॉ शशांक झा,श्रीमती दुर्गा मिश्रा संजय सोनी आदि को राष्ट्रीय शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया।तदोपरांत कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम का संचालन विमल भंडारी एवं कवि सम्मेलन का संचालन लता स्वरांजली ने किया।अंत मे प्रिंस अभिषेक अज्ञानी ने आभार व्यक्त किया।
निर्दलीय प्रकाशन द्वारा सुरेश सोनपुरे "विश्व साहित्य सम्मान 2026" से सम्मानित
