Select Date:

सिंचाई परियोजना में विलम्ब के दोषियों के विरूद्ध उठाएंगे सख्त कदम : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 14-06-2023 05:34 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों के हित में संचालित निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं के कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण किए जाएँ। समय पर कार्य पूर्ण न करने वाली एजेसियों और जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व भवन में सीहोर और देवास जिले में क्रियान्वित की जा रही छीपानेर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परियोजना के कार्यों की गति पर अप्रसन्नता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपर मुख्य सचिव जल संसाधन को निर्देश दिए कि छीपानेर माइक्रो उद्वहन सिचांई परियोजना के शेष बचे 5 प्रतिशत कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि कुल 35 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए अब तक 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। देवास जिले के 39 और सीहोर जिले के 30 ग्रामों को परियोजना से लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कॉफ्रेंस द्वारा प्रदेश सभी जिलों के कलेक्टर्स को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी कलेक्टर्स ने लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन में अद्भुत कार्य और परिश्रम किया है। इसके लिए सभी कलेक्टर्स और अधिकारी-कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में रिकार्ड समय में राशि बहनों के खातों में पहुँची है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सभी शासकीय विभागों के अधिकारियों और जिला कलेक्टर्स ने उन्हें दिया गया टास्क और दायित्व को बखूबी पूरा किया। सभी अधिकारियों ने समन्वय और तालमेल के साथ काम कर लाड़ली बहना योजना को सफल बनाने में सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान-2 में भी सभी कलेक्टर्स और विभागों के अधिकारियों ने अच्छा काम किया। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले जिलों शिवपुरी, जबलपुर, रायसेन, बुरहानपुर, खंडवा, रीवा और भोपाल सहित अन्य जिलों को भी बधाई दी। बैठक में जानकारी दी गई कि अभियान में 99.2 प्रतिशत आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2025
मप्र का पहला कंजर्वेशन रिजर्व बैतूल जिले में सतपुड़ा और मेलघाट टाइगर रिजर्व के बीच में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले मप्र वन्य प्राणी संरक्षण बोर्ड ने इसकी…
 17 March 2025
मप्र में सहारा समूह की बहुमूल्य जमीनों की सस्ते दाम में खरीदने और भुगतान में अनियमितता का बड़ा खुलासा हुआ है। पहले भाजपा विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनियों…
 17 March 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत के दौरान मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की अपनी यात्रा को याद किया। उन्होंने बताया कि वहां उन्होंने करीब 80 से…
 17 March 2025
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 मार्च को विधानसभा में ये बयान दिया था। इसके साथ ही सीएम ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही कर्मचारियों के प्रमोशन…
 17 March 2025
भोपाल के निशातपुरा इलाके में 9 साल की मासूम से बैड टच का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार धुलेंडी के दिन की है। होली पर रंग-गुलाल चल रहा था,…
 17 March 2025
स्पेशल डीजी रेल और पूर्व मुख्य सचिव कृपाशंकर शर्मा के बेटे मनीष शंकर शर्मा का असमय निधन हो गया है। वे उपचार के लिए दिल्ली गए थे। वहीं उन्होंने अंतिम…
 17 March 2025
भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में प्राइवेट जॉब करने वाली युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवती का रिश्ते का भाई है। युवक ने युवती को…
 17 March 2025
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने पर को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के बयान पर मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ा एतराज जताया है। सारंग…
 17 March 2025
भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से आ रही नमी के कारण प्रदेश में बादल छाने लगे हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो रही है। इससे दिन के…
Advertisement