आज हमारा भारत देश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है , भारत की युवा पीढ़ी की सोच अब केवल रोजगार पाने की नहीं अपितु रोजगार देने की हो रही है । आज के समय में कई शिक्षक युवा नौकरी का मार्ग न चुनकर अपने खुद की व्यवसाय प्रारंभ कर देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं । आज के युवा रोजगार पाने की नहीं रोजगार देने की दिशा में बेहतर कार्य करके स्वम को सशक्त बनाकर देश को सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं । रोजगार केवल मांगने का भाव नहीं रख रहे रोजगार देने का भाव भी रख रहे हैं । हमारी केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार ने भी युवाओं के स्वरोजगार व आत्मनिर्भरभारत की दिशा में विभिन्न योजनाएं बनाई है। जैसे युवा स्वरोजगार योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री उद्यमी योजना, कौशल विकास योजना ऐसी विभिन्न योजनाएं बनाई है जिस देश की युवा पीढ़ी शक्तिशाली हो आत्मनिर्भर हो सके हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है भारत को आत्मनिर्भर देश बनाने का है , हमारा देश सशक्त हो समृद्ध हो युवा शक्ति देश को एक नई दिशा दे हमारा भारत देश का नाम विश्व पटेल पर एक समृद्ध राष्ट्र के रूप में लिया जाए आज अत्यंत हर्ष का समय हमारे युवा पीढ़ी संकुचित संकुचित जीवन का मार्ग न चुनकर राष्ट्रहित विश्व बंधुत्व का मार्ग चुनकर राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व पटल पर सबसे सशक्त आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना लेगा उस समय विश्व पटल पर भारत माता की जय जय कार होगी ।
राजा पाठक ,लेखक











