20 अगस्त को होगा नरेंद्र मोदी विचार मंच का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन
भोपाल। 20 अगस्त दिन रविवार को सुबह 11 बजे मानस उद्यान गुफा मंदिर लालघाटी में नरेंद्र मोदी विचार मंच का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन तथा प्रदेश पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रदेश कार्यालय का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमे मुम्बई से मुख्य अतिथि के रूप में फ़िल्म हीरों सुरेश वर्मा एवं मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगें। प्रमुख अतिथि के रूप ने मुख्य राष्ट्रीय महासचिव सूरज ब्रम्हे , प्रमुख संगठन महासचिव दिलीप सिंह , महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव, महिला शाखा की राष्ट्रीय प्रभारी सुशील सिंह चौहान तथा समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेगें ।











