Select Date:

47 साल जेल में बिताए, फिर निर्दोष साबित:जापान सरकार देगी 12 करोड़ मुआवजा; बॉस की हत्या के आरोप में मौत की सजा मिली थी

Updated on 26-03-2025 04:49 PM

जापान की सरकार ने 89 साल के इवाओ हाकामाता को हत्या के झूठे आरोप में 47 साल जेल में रहने के बदले 12 करोड़ रुपए का मुआवजा देने का फैसला किया है।

हाकामाता को 1968 में गिरफ्तार किया गया था।​​​​​​ वह 2014 तक सजा काट रहे थे।​ पिछले साल सितम्बर में जापान के शिजुओका शहर की एक अदालत ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया था।

उन्हें 1966 में अपने बॉस, उसकी पत्नी और उनके दो बच्चों की हत्या, घर में आग लगाने और 200,000 येन (जापानी करेंसी) चुराने के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई थी।

हाकामाता के वकीलों के मुताबिक यह देश के इतिहास में किसी भी क्रिमिनल केस मे दिया गया सबसे बड़ा मुआवजा है।

बहन सबूत जुटाकर भाई को निर्दोष साबित कराया

हाकामाता की बहन हिदेको ने अपने भाई को बेगुनाह साबित करने के लिए कई सालों तक मेहनत करके सबूत जुटाए। जिसके बाद कोर्ट ने 2014 में इस केस की फिर से सुनवाई शुरू की और हाकामाता को जेल से रिहा कर दिया।

हिदेको ने कहा कि मैं इस दिन का 57 साल से इंतजार कर रही थी और वह दिन आ गया। आखिरकार मेरे कंधों से एक बोझ उतर गया।

ज्यादा उम्र और बिगड़ती मानसिक स्थिति की वजह से उन्हें केस की सुनवाई में शामिल होने से छूट दी गई थी। वह अपनी 91 साल की बहन हिदेको की देखरेख में रह रहे थे।

पीड़ितों के DNA ने हाकामाता के DNA मेल नहीं खाया

गिरफ्तारी के बाद हाकामाता ने शुरू में तो सभी आरोपों से इनकार किया था, लेकिन बाद में आरोपों को स्वीकार कर लिया था। सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि हाकामाता की पिटाई करके उनसे जबरन कबूलनामा लिया गया था।

उनके वकीलों ने कहा कि पीड़ितों के कपड़ों से मिला DNA और हाकामाता का DNA मेल नहीं खाता है। आरोप लगाने के लिए झूठे सबूत गढ़े गए थे।

हाकामाता की मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ा

यह मामला जापान के सबसे लंबे और सबसे प्रसिद्ध कानूनी मामलों में से एक है। उनके वकीलों का कहना था कि वो दुनिया में सबसे लंबे वक्त तक मृत्युदंड की सजा पाने वाले कैदी बन गए हैं। इस सजा ने उनके मानसिक हेल्थ पर बुरा असर डाला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2025
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे अवामी लीग के लिए आगामी चुनावों में भाग लेने के सभी रास्ते…
 11 May 2025
इस्लामाबाद: चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को कहा कि उनका देश पाकिस्तान की ''संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता'' को बनाए रखने में उसके साथ खड़ा रहेगा। विदेश…
 11 May 2025
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर हो गया है। दोनों देशों के बीच संघर्ष 6 मई की रात को शुरू हुआ, जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च…
 11 May 2025
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को सीजफायर हुआ है। हालांकि भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर समझौते के कुछ ही घंटों के बाद…
 11 May 2025
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ सीधी बातचीत करने का प्रस्ताव रखा है। पुतिन ने इस बातचीत 'बिना देरी किए' 15 मई से शुरू करने की बात कही…
 11 May 2025
वॉशिंगटन: भारत के हमले से नूर खान एयरबेस के तबाह होने के बाद पाकिस्तान बुरी तरह से डर गया था। पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम ध्वस्त हो गये थे और वो…
 11 May 2025
मॉस्को: भारत और पाकिस्तान के बीच बीते चार दिन (6 मई की रात से 10 मई तक) जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला है। भारत की ओर से पाकिस्तान में आतंकी…
 11 May 2025
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान ने चार दिनों तक (6 से 10 मई) कई मोर्चों पर संघर्ष किया है। दोनों देशों में ये लड़ाई भले ही सिर्फ चार दिन चली लेकिन इस दौरान…
 11 May 2025
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद जो तनाव बना था, उसने ग्लोबल लीडर्स को परेशान कर दिया था। खासकर ऑपरेशन सिंदूर के बाद…
Advertisement