'स्मित मच्छार, ये नाम नहीं भूलेंगे', भारत के हीरो पायलट के लिए इजरायल से संदेशों की बाढ़, हर कोई कर रहा बहादुरी की तारीफ

'स्मित मच्छार, ये नाम नहीं भूलेंगे', भारत के हीरो पायलट के लिए इजरायल से संदेशों की बाढ़, हर कोई कर रहा बहादुरी की तारीफ
तेल अवीव: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई घटना के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार का नाम नेताओं की जुबान से लेकर सोशल मीडिया तक गूंज रहा है। स्मित मच्छार ने असाधारण बहादुरी दिखाते हुए अपने को-पायलट को विमान को क्रैश कराने से रोक दिया। इस दौरान वह चाकू से गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद इजरायली प्रधानमंत्री ने उन्हें सच्चा नायक बताया। इजरायल में आम लोग उन्हें हीरो बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

जब लोगों के पास यह जानकारी सामने आई कि मच्छार ने किस तरह जान पर खेलकर विमान पर दोबारा पाने के लिए संघर्ष किया, तो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उनके लिए संदेशों की बाढ़ आ गई। कैप्टन स्मित मच्छार ने चाकू के हमले में खून से लथपथ होने के बाद कॉकपिट का दरवाजा अंदर से खोल दिया था, जिसके यात्रियों को अंदर घुसने का मौका मिला और हालात काबू में आए।

भारत को भी कह रहे थैंक यू

इसके बाद इजरायली यूजर उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनका नाम याद रखने की अपील कर रहे हैं। इजरायल की एक कंटेंट क्रिएटर ईरान अविजेमर ने एक वीडियो पोस्ट कर मच्छार और भारत दोनों का शुक्रिया अदा किया। एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, "मैं भारतीय पायलट का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। वह सच में एक हीरो हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर भारतीय पायलट ने ऐसा न किया होता तो मामला कुछ और ही हो सकता था।"

स्मित मच्छार को बता रहे हीरो

इजरायल की एक दूसरी इंफ्लुएंसर तालिया योसेफ ने लोगों से कैप्टन का नाम याद रखने की अपील की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कहा, "मैं चाहती हूं कि आप में से हर कोई स्मित मच्छार का नाम जाने। तालिया ने भारतीय पायलट को एक हीरो बताया जो बुरी तरह घायल होने के बावजूद लड़ते रहे।"

भारतीय पायलट को शुक्रिया

उन्होंने कहा कि आज 170 से ज्यादा परिवारों ने अपनों को नहीं खोया तो इसकी वजह स्मित हैं जिन्होंने हीरो बनना चुना और प्लेन पर दोबारा कंट्रोल पाने के लिए लड़ाई लड़ी। तालिया ने कहा कि "हम आपको कभी नहीं भूलेंगे।" सोशल मीडिया इन्फल्यूएंसर नीमा यामिनी ने भारतीय पायलट की बहादुरी को सलाम किया। उन्होंने इस घटना को हिम्मत, बहादुरी और वीरता की कहानी बताया और कहा, "हम इस भारतीय पायलट को सलाम करते हैं।"
Advertisement