युवक को पीटने पर SI और प्रधान आरक्षक अटैच? IG ने किया खंडन

युवक को पीटने पर SI और प्रधान आरक्षक अटैच? IG ने किया खंडन
 उज्जैन। महाकाल सवारी के दौरान श्रद्धालु के साथ मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद एसपी सचिन शर्मा ने मामले में माफी मांगी है। इसको लेकर पुलिस कंटोल रूम पर प्रदर्शन किया गया था। इधर इसी मामले में शाजापुर में पदस्थ एक आरक्षक को निलंबित करने की खबर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई। हालांकि उज्जैन ,शाजापुर एसपी और आइजी ने कार्रवाई की बात से इंकार किया।

सवारी के दौरान की थी मारपीट

बता दें कि बाबा महाकाल भगवान की तीसरी सवारी के दौरान पालकी के समीप दर्शन करने पहुंचे एक युवक को पुलिसकर्मी और दूसरे युवक को पुजारी प्रतिनिधि बाला गुरु ने चांटे मार दिए थे। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ था। इसे लेकर कुछ लोगों में आक्रोश था। लोग पुजारी प्रतिनिधि और पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बुधवार को लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया था।

आइजी ने कार्रवाई से किया इनकार

मामले में देर रात आइजी संतोष कुमार सिंह द्वारा आरक्षक को निलंबित किए जाने की खबरें इंटरनेट मीडिया पर चलीं थी। हालांकि आइजी ने ऐसी कार्रवाई किए जाने से इनकार कर दिया।


Advertisement