ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट, कपड़े के शो रूम का साइन बोर्ड जला

ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट, कपड़े के शो रूम का साइन बोर्ड जला

जबलपुर। रांझी स्थित दर्शन तिराहे में कपड़े के शोरूम के साइन बोर्ड में आग लग जाने से कुछ देर के लिए आसपास रहने वालों में हड़कंप मच गया। शोरूम संचालक ने तत्काल नगर निगम मुख्यालय के दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। रांझी सब स्टेशन से पहुंचे दमकल ने पानी की बौछार कर आग को बुझा दिया।

नगर निगम दमकल शाखा के मुताबिक सोमवार की रात करीब 11:25बजे दर्शन चौराहे स्थित विजय लिबास शोरूम के बाहर लगे साइन बोर्ड में आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल ही रांझी सब स्टेशन से एक दमकल वाहन रवाना किया गया। साइन बोर्ड में आग ज्यादा फैल पाती उसके पहले ही बुझा दिया गया। दुकान संचालक धुर्व आनंद के मुताबिक दुकान के पास लगे ट्रांसफार्मर में सर्किट की वजह से शोरूम के बाहर लगे साइन बोर्ड में चिंगारी निकलने के बाद आग लग गई थी। आग शोरूम में फैल पाती उसके पहले ही निगम के दमकल ने कुछ देर की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया।

Advertisement