12 अगस्त को खत्म हो रहा कार्यकाल
शहबाज ने इस्लामाबाद में मीडिया से कहा कि उनकी सरकार का कार्यकाल बुधवार को पूरा होने के बाद वह असेंबली भंग करने के लिए राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखेंगे। इसके बाद एक अंतरिम सरकार सत्ता संभालेगी। वर्तमान संसद का पांच साल का कार्यकाल 12 अगस्त को समाप्त हो रहा है। राष्ट्रपति अल्वी अगर पीएम की सलाह स्वीकार नहीं करते हैं तो भी 48 घंटों के अंदर संसद स्वत: ही भंग हो जाएगी। अल्वी, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के पूर्व नेता हैं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार प्रधानमंत्री पद छोड़ने का संकेत देते हुए शहबाज ने रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय का मंगलवार को दौरा किया। पीएम शरीफ का चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल आसिम मुनीर ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
कौन होगा अगला पीएम
शहबाज जहां इस्तीफा देने वाले हैं तो दूसरी ओर देश के अंतरिम सरकार के मुखिया यानी कार्यवाहक प्रधानमंत्री के नाम पर कोई फैसला नहीं हो सका है। अखबार डॉन की खबर के मुताबिक नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता राजा रियाज ने कहा कि उन्होंने कार्यवाहक प्रधानमंत्री के नामों के सिलसिले में शहबाज से अब तक न तो मुलाकात की है और ना ही मशविरा किया है। उन्होंने कहा, ' मैं कल मिलने की उम्मीद कर रहा हूं जिसमें इन चीजों पर चर्चा होगी।' उन्होंने कहा कि परामर्श सही समय पर होगा। रियाज ने कहा कि उन्होंने सहयोगी दलों के साथ परामर्श प्रक्रिया पूरी कर ली है और कार्यवाहक प्रधानमंत्री के लिए तीन नामों पर लगभग 90 प्रतिशत सहमति बन गई है।

90 दिन में होंगे चुनाव
गृह मंत्री बोले-यह चुनावी साल नहीं
गृह मंत्री राणा सनाउल्ला ने कहा कि आम चुनाव कराने में देरी होने की आशंका है। उन्होंने मंगलवार को जियो न्यूज को दिये एक साक्षात्कार में कहा कि 2023 चुनावी साल नहीं है। सनाउल्ला ने कहा कि जनगणना अधिसूचित होने के बाद परिसीमन प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, कि कार्यवाहक सरकार इस संवैधानिक जरूरत को पूरा करते हुए परिसीमन प्रक्रिया पूरी करेगी। मंत्री ने कहा कि इस प्रक्रिया में 120 दिन लगेंगे। उन्होंने कहा कि परिसीमन की यह प्रक्रिया जितनी जल्द पूरी हो जाएगी, उसके बाद अल्लाह ने चाहा तो चुनाव हो जाएंगे। कार्यवाहक प्रधानमंत्री की भूमिका के लिए विचारार्थ नाम के बारे में सनाउल्ला ने कहा कि चर्चा जारी है और अभी तक किसी नाम पर निर्णय नहीं लिया गया है।