सऊदी प्रिंस सलमान पाकिस्तान नहीं आए तो गिर जाएगी शहबाज सरकार, जानें क्या कह रहे विशेषज्ञ
Updated on
17 May 2024, 02:22 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में इन दिनों चर्चा है कि अगर सऊदी अरब के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद उनके देश नहीं आते हैं तो शहबाज सरकार को इस्तीफा देना पड़ेगा। प्रिंस सलमान जल्द ही पाकिस्तान आने वाले हैं। उनके दौरे को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत अंतिम चरण में है। जल्द ही सलमान के यात्रा की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। इससे पहले भी प्रिंस सलमान पाकिस्तान आने वाले थे, लेकिन कुछ कारणों से उनके उनके कई दौरे रद्द हो चुके है। प्रिंस सलमान के इस दौरे को पाकिस्तान के लिए काफी अहम बताया जा रहा है।प्रिंस सलमान का इंतजार कर रहा पाकिस्तान
प्रिंस सलमान के दौरे से पहले सऊदी अरब के दो खास डेलिगेशन पाकिस्तान का दौरा कर चुके हैं। इनमें सऊदी विदेश मंत्री और वहां के निवेश मंत्री समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पाकिस्तान में निवेश को लेकर सहमति भी बन चुकी है। पाकिस्तान ने सऊदी अरब को ऊर्जा, रक्षा समेत कई क्षेत्रों में निवेश का ऑफर दिया है। अगर सऊदी अरब पाकिस्तान में निवेश नहीं करता है तो शहबाज सरकार के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। यही कारण है कि खुद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ चंद दिनों पहले सऊदी अरब के दौरे पर गए थे।