मिर्जापुर तीन के अभिनय करते नजर आएंगे शहर के उदय

मिर्जापुर तीन के अभिनय करते नजर आएंगे शहर के उदय

भोपाल। ओटीटी पर चमक बिखेरने वाली मिर्जापुर वेबसीरीज के तीसरे सीजन में शहर के उदय अठारौलिया अपने अभिनय का जादू बिखेरते नजर आएंगे। वह वेबसीरीज में लाखा पहलवान का किरदार निभाते दिखाई देंगे। उदय भोपाल के रंगमंच कलाकार हैं। उन्होंने इससे पहले फिल्म खानदानी शिफाखाना, बजरंगी भाईजान, वीरप्पन और गब्बर इज बैक और महारानी वेब सीरीज में भी काम किया।

वह इस वेब सीरीज में अली फजल के साथ कैमियो करते नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म में कालीन भैया भी नहीं है और हमारे पहलवानों का कार्यक्रम करने के लिए मैं अली फजल गुड्डू पंडित के साथ नजर आऊंगा। पहले सीजन के बाद दूसरे में मेरा रोल नहीं था। मगर मैं तीसरे सीजन में और बूढ़ा हो गया हूं, एक गैंगस्टर पहलवान के रूप में नजर आऊंगा। इस फिल्म के रोल की बात करूं तो यह मुझे कास्टिंग वे कंपनी द्वारा रोल मिला था। इसमें मुझे अभिषेक बैनर्जी और अनमोल अहूजा ने चयनित किया था। इससे पहले मैं उदय मिर्जापुर एक में पहलवानों के सरदार के रूप में नजर आया था। इसके अलावा एक और अन्य फिल्म लल्ला में डीएसपी की भूमिका में नजर आऊंगा। यह फिल्म राजस्थान के चर्चित मर्डर केस टेलर कन्हैया लाल पर बन रही है। मैं इस फिल्म में खुद एक डीएसपी की भूमिका में हूं। इस फिल्म में मशहूर कलाकार विजय राज भी दिखाई देंगे। उदय हाल ही में भोपाल आए थे। उन्होंने बताया कि भोपाल मेरी कर्मभूमि है। हमने यहीं से अभिनय सीखा है।

Advertisement