सेंसेक्स में 500 अंक की गिरावट:74,200 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक नीचे; IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स में 500 अंक की गिरावट:74,200 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक नीचे; IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 19 अक्टूबर को गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 74,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है, ये 23,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। IT और प्राइवेट बैंकों के शेयर्स में ज्यादा बिकवाली है।

शुक्रवार को बाजार में रही थी बढ़त

इससे पहले बीते हफ्ते के आखिरी दिन यानी 16 अक्टूबर को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 413 अंक चढ़कर 74,729 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 148 अंक ऊपर 23,146 पर बंद हुआ था।

Advertisement