Select Date:

गौहर महल में देखें क्राफ्ट मेला, भारत भवन में गोस्वामी तुलसीदास महोत्सव का पांचवां दिन

Updated on 20-06-2023 06:06 PM

भोपाल। कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप खत्‍म होने के बाद शहर में सांस्‍कृतिक, धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम पहले की तरह हो रहे हैं। मंगलवार 20 जून को शहर में कई ऐसे आयोजन हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह के प्रादर्श श्रृंखला के अंतर्गत माह जून के प्रादर्श के रूप में नदी टोला, गुमला, झारखंड के ओरांव समुदाय से संकलित पारंपरिक ‘जाता - एक पारंपरिक हस्त चालित चक्की’ को दर्शकों के अवलोकनार्थ प्रदर्शित किया गया है। पाषाण से निर्मित यह चक्की अनाज पीसने में उपयोग होती थी। इसे सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।

चित्र प्रदर्शनी - रेखाओं को जोड़कर चटख रंगों से बनाए गए पशु-पक्षी एवं जानवरों के चित्र सभी को आकर्षित करते हैं। ऐसे ही चित्रों को निहारने का अवसर कला प्रेमियों को मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय में मिल रहा है। गोंड समुदाय की चित्रकार रजनी धुर्वे के चित्रों की प्रदर्शनी लिखंदरा दीर्घा में सजाई गई है। इस प्रदर्शनी को दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक देखा जा सकता है।

क्राफ्ट बाजार - मध्यप्रदेश शासन कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा गौहर महल में 16 से 25 जून तक काफ्ट बाजार का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में आंध्रप्रदेश के हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट के ब्रांड लेपाक्षी को और आंध्रप्रदेश के मास्टर बुनकरों/कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन सह विक्रय किया जा रहा है। कलात्मक घरेलू समान और परिधान के लिहाज से यह प्रदर्शनी देखने लायक है। समय दोपहर एक बजे से है।

गोस्वामी तुलसीदास समारोह - भारत भवन में गोस्वामी तुलसीदास समारोह का आज पांचवां दिन है। इस समारोह के तहत आज दोपहर दो बजे से फिल्म तुलसीदास का प्रदर्शन होगा। शाम सात बजे रामरथ पांडेय द्वारा आल्हा शैली में तुलसी चरित का गायन और शाम 7:50 बजे ध्रुपद वृंद में ध्रुपद शैली में तुलसी की रचनाओं का गायन गुरुकुल ध्रुपद संस्थान, भोपाल के कलाकार करेंगे।

सांस्कृतिक महोत्सव - कीर्ति बैले एंड परफार्मिंग आर्टस सभागार में राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव "धरोहर 14" के तहत स्व. प्रभात गांगुली स्मृति रागबंध किया जाएगा। समय शाम सात बजे से रहेगा। दूसरे दिन बैले नाट्य की प्रस्तुति क्षिप्रा अर्घ्य कला समिति के कलाकार देंगे। कोरियोग्राफी वैशाली गुप्ता की और संगीत सुश्रुत गुप्ता का है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2025
मप्र का पहला कंजर्वेशन रिजर्व बैतूल जिले में सतपुड़ा और मेलघाट टाइगर रिजर्व के बीच में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले मप्र वन्य प्राणी संरक्षण बोर्ड ने इसकी…
 17 March 2025
मप्र में सहारा समूह की बहुमूल्य जमीनों की सस्ते दाम में खरीदने और भुगतान में अनियमितता का बड़ा खुलासा हुआ है। पहले भाजपा विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनियों…
 17 March 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत के दौरान मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की अपनी यात्रा को याद किया। उन्होंने बताया कि वहां उन्होंने करीब 80 से…
 17 March 2025
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 मार्च को विधानसभा में ये बयान दिया था। इसके साथ ही सीएम ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही कर्मचारियों के प्रमोशन…
 17 March 2025
भोपाल के निशातपुरा इलाके में 9 साल की मासूम से बैड टच का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार धुलेंडी के दिन की है। होली पर रंग-गुलाल चल रहा था,…
 17 March 2025
स्पेशल डीजी रेल और पूर्व मुख्य सचिव कृपाशंकर शर्मा के बेटे मनीष शंकर शर्मा का असमय निधन हो गया है। वे उपचार के लिए दिल्ली गए थे। वहीं उन्होंने अंतिम…
 17 March 2025
भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में प्राइवेट जॉब करने वाली युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवती का रिश्ते का भाई है। युवक ने युवती को…
 17 March 2025
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने पर को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के बयान पर मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ा एतराज जताया है। सारंग…
 17 March 2025
भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से आ रही नमी के कारण प्रदेश में बादल छाने लगे हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो रही है। इससे दिन के…
Advertisement