Select Date:

गरीब कल्याण की योजनाओं, नेतृत्व पर विश्वास, संगठन की ताकत से हासिल होगा 200 पार का लक्ष्यः शर्मा

Updated on 22-06-2023 02:41 PM
जबलपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 27 जून को, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा 26 जून को और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह 22 जून को मध्यप्रदेश की धरती पर पधार रहे हैं। प्रदेश के कार्यकर्ता अपने नेताओं के स्वागत के लिए तत्पर हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकारों द्वारा शुरू की गई गरीब कल्याण की योजनाएं, पार्टी नेतृत्व पर विश्वास और संगठन की ताकत के बल पर हम मध्यप्रदेश में अब की बार 200 पार का लक्ष्य हासिल करेंगे। हम सकारात्मक राजनीति में विश्वास करते हैं और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रहे हैं। इसलिए भाजपा 2023 में मध्यप्रदेश में इतिहास बनाने का काम करेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने जबलपुर संभागीय कार्यालय रानीताल में मीडिया से चर्चा के दौरान कही।  
*देश की सुरक्षा, स्वाभिमान और विकास के लिए भाजपा जरूरी*
श्री शर्मा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने अपना पूरा जीवन देश और समाज के लिए लगाया है। वे लगातार काम करते हैं, इसीलिए हमारी सरकार जो भी काम करती है, वह अच्छा ही होता है। लेकिन कांग्रेस को लगता है कि भाजपाईकरण कर दिया है। अगर यह भाजपाईकरण है, तो देश के लिए बहुत जरूरी है। देश के स्वाभिमान, सुरक्षा, गरीबों के कल्याण और देश के विकास के लिए भाजपाईकरण जरूरी है। 
*कांग्रेस दल नहीं, परिवार और दरबारी पार्टी है*
श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस को किस बात से पहचाना जाता है? आपकी पहचान भ्रष्टाचार है, परिवारवाद है। कांग्रेस ने देश में 2जी, 3जी और नित नए घोटाले करके देश को भ्रष्टाचार में डुबा दिया था। मध्यप्रदेश में मिस्टर बंटाढार के शासन को भ्रष्टाचार और कमलनाथ की 15 महीने वाली सरकार को कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार और गरीबों का हक छीनने के लिए पहचाना जाता है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस एक ही काम करती है कि भाजपा में अगर कुछ मिल जाए, तो ढूंढो। दिग्विजय सिंह स्वयं यही ढूंढने के लिए घूमते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कोई दल नहीं है, कांग्रेस एक परिवार के द्वारा संचालित है। उस परिवार का जो दरबारी होगा, उसे ही अवसर मिलेगा। 
*छिंदवाड़ा में मंत्र दिया, अब बालाघाट पधार रहे हैं अमित शाह जी*
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश का सौभाग्य है कि देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी 22 जून को बालाघाट दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने छिंदवाड़ा का दौरा किया था और पार्टी कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करने का मंत्र दिया था। उनके दिये इस मंत्र का असर भी हम छिंदवाड़ा में देख चुके हैं। वहां हाल ही में जो पार्षद का चुनाव हुआ, वो भले ही छोटा चुनाव हो, लेकिन उसने एक बड़ा संदेश दिया है। गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने 4 बूथों पर 62 प्रतिशत वोट हासिल करके पार्टी को जीत दिला दी l

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2025
भोपाल के बावड़िया कला में इस साल भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कुशवाहा एकता मंच के सदस्यों ने तीन दिन तक रंग, पिचकारी और संगीत के साथ…
 16 March 2025
मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में आदिवासी परिवार के हमले में एक एएसआई की मौत हो गई। तहसीलदार के हाथ-पैर तोड़ दिए। टीआई समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हैं। गांव में धारा…
 16 March 2025
प्रदेश की 32 यूनिवर्सिटी में कुलगुरु की नियुक्ति सवालों के घेरे में है। इनमें से 15 में प्रभारी कुलगुरु नियुक्त किए गए हैं। इन्हें पद से हटाने के लिए मध्‍यप्रदेश…
 16 March 2025
आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के सहयोगी चेतन सिंह गौर की इनोवा कार में मिले 11 करोड़ रुपए कैश और 52 किलो सोने को अब आयकर विभाग सरकारी खजाने…
 16 March 2025
भोपाल के सुभाष नगर फाटक पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक हादसा हुआ, जिसमें 10 साल का बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में उसका हाथ…
 16 March 2025
नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) के नए नियमों के तहत अब मेडिकल कॉलेजों में सीटी स्कैन और एमआरआई जांच का संचालन अस्पताल प्रबंधन को ही करना होगा। इसी के तहत गांधी…
 16 March 2025
राजधानी भोपाल की 1283 लोकेशन पर एवरेज 18% तक कलेक्टर गाइडलाइन दरें बढ़ाने का प्रस्ताव है। 19 मार्च की शाम तक दावे-आपत्ति लिए जाएंगे और 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी की…
 16 March 2025
भोपाल। रंग डालने पर पिकअप वाहन के चालक ने युवक को कुचल दिया। युवक पिकअप वाहन के अगले पहिए और बंफर के बीच फंसकर 200 मीटर तक उसको घसीटता चला गया।…
 16 March 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्मी के तीखे तेवर के बीच बादल छाने लगे हैं। मौसम विभाग ने आज ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश के आसार हैं।…
Advertisement