सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आएंगे भारत, जी-20 के तुरंत बाद होगी राजकीय यात्रा, जानें महत्व
Updated on
28-08-2023 01:46 PM
रियाद: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अगले महीने जी 20 शिखर सम्मेलन के साथ-साथ भारत की राजकीय यात्रा पर आने वाले हैं। शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को होगा। वहीं क्राउन प्रिंस की राजकीय यात्रा 11 सितंबर को होगी। यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दौरान भारत सरकार की ओर से सर्वोच्च सम्मान दिया जाएगा, जिसमें नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर भी शामिल है। यह क्राउन प्रिंस की पहली भारत यात्रा नहीं होगी।
इससे पहले क्राउन प्रिंस फरवरी 2019 में भारत आ चुके हैं। तब वह सऊदी अरब के पहले उप प्रधानमंत्री थे। हालांकि इस बार वह भारत सऊदी अरब के प्रधानमंत्री बन कर आ रहे हैं। MBS की यात्रा की तैयारी को लेकर पिछले हफ्ते सऊदी अरब के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में चर्चा की। अक्टूबर 2019 में पीएम मोदी भी सऊदी अरब की यात्रा पर गए थे। 2016 के बाद यह उनकी दूसरी यात्रा थी। पीएम मोदी की 2019 की यात्रा के परिणामस्वरूप सऊदी अरब और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी परिषद की स्थापना हुई, जो एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर रहा।
भारत का प्रमुख भागीदार
इस पहल में दो समानांतर ट्रैक हैं। पहला राजनीतिक, सुरक्षा, सांस्कृतिक और सामाजिक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना है, जिसका नेतृत्व दोनों देशों के विदेश मंत्री करते हैं। वहीं दूसरे में आर्थिक और निवेश से जुड़ी चीजों पर ध्यान दिया जाता है, जिसका नेतृत्व भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री और सऊदी के ऊर्जा मंत्री करते हैं। सऊदी अरब भारत का प्रमुख भागीदार बन गया है, खासकर पश्चिम एशियाई क्षेत्र में। सऊदी अरब क्योंकि अब ब्रिक्स में शामिल हो गया है, इसलिए यह भागीदारी और भी मजबूत होती है।
भारत और सऊदी का व्यापार
व्यापार की बात करें तो सऊदी अरब भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। ऊर्जा से जुड़ी जरूरतें इसमें सबसे ऊपर हैं। भारत का 18 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल सऊदी अरब से आयात होता है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 29.28 अरब डॉलर का था। भारत ने सऊदी से 22.65 अरब डॉलर का सामान खरीदा। वहीं 6.63 अरब डॉलर का निर्यात किया। सऊदी में भारतीयों की एक बड़ी आबादी रहती है, जिससे यह रिश्ता और भी मजबूत होता है।
ढाका: भारत ने पहलगाम हमले के गुनहगारों को सजा देने के लिए पाकिस्तान और पीओके के अंदर घुसकर कार्रवाई की और आतंकवाद की 9 फैक्ट्रियों को तबाह कर दिया। इसके बाद से ही…
काबुल/इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में अफगानिस्तान के लोग खुलकर भारत का समर्थन कर रहे हैं। अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले…
इस्लामाबाद: सेना प्रमुख असीम मुनीर ने भले ही पाकिस्तान को भारत के साथ जंग में झोंक दिया है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान में उनकी हैसियत और बढ़ा दी है। पाकिस्तानी…
मॉस्को: पाकिस्तान के मिसाइल और ड्रोन हमलों से भारत की सीमा की सुरक्षा करने वाले एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम का मॉस्को में रूस की विक्ट्री डे परेड में शानदार प्रदर्शन किया…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र (UN) को मिलने वाले 19 हजार करोड़ का फंड रोक रखा है। इसमें से कुछ पैसा बाइडेन प्रशासन के कार्यकाल का भी है।ट्रम्प…
भारत-पाकिस्तान के बीच यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में सोमवार देर रात बंद कमरे में बैठक हुई। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस मीटिंग में पाकिस्तान से आतंकी संगठन…
इजराइली सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले बंदरगाह शहर हुदैदाह पर सोमवार रात भीषण बमबारी की। सेना के मुताबिक हमले में 20 इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…