संस्कृत भारती की बैठक सम्पन्न
Bhopal. संस्कृत भारती द्वारा सम्पूर्ण भारत में संस्कृत के प्रचार प्रसार हेतु अभियान के तहत भोपाल में E-31/ 74 बगले पर निजी स्कूल संचालकों की बड़ी बैठक आयोजित की गई उक्त जानकारी बलवंत सिंह रंघुवंशी सयोजक अयोध्या नगर संस्कृत भारती ने देते हुये बताया कि आज संस्कृत भारती के अखिल भारतीय महामंत्री डॉ सत्यनारायण भट्ट जी एवं डॉ जागेश्वर पटले ने निजी स्कूल संचालको की बैठक की जिसमें सभी स्कूल संचालको से संस्कृत को पढ़ाने के उद्देश्य और इसके बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की संस्कृत भारती के बेंगलुरु केंद्र द्वारा पहली कक्षा से 12 वीं तक के छात्र/छात्राओं के लिये संस्कृत की सरल पुस्तको का प्रसारण किया है श्री भट्ट ने अगले वर्ष से सभी निजी स्कूलों में कक्षा पनर्सरी से ही संस्कृत पढ़ने के लिये बच्चों को जाग्रत करने का बीड़ा उठाया है । इसके पूर्व सभी स्कूल संचालको एव उनके यहाँ पदस्थ शिक्षकों को संस्कृत का वेसिक ज्ञान निशल्क दिया जायेगा। श्री भट्ट जी ने जानकारी देते हुये बताया कि वर्तमान में तमिलनाडु में लगभग 1 लाख से ज्यादा छात्र छात्राओं और बड़े बुजुर्गों को संस्कृत सिखाई गयी है जो अब संस्कृत में सम्भाषण करने लगे हैं। श्री भट्ट ने भोपाल में भी साप्ताहिक संस्कृत प्रिशिक्षण केंद्र शुरू करने के लिए योजना बनाई साथ मे आन लाइन संस्कृत की कक्षाओं की शुरूआत की जाएगी। आज की बैठक की अध्यक्षता मध्य भारत प्रान्त के सयोजक श्री डॉ जागेश्वर पटले ने की एव इस प्रशिक्षण शिविर में सर्वश्री सूर्यप्रकाश जोशी ,श्रीमती शौभना तिवारी उपाध्यक्ष डॉ भरत बाथम मंत्री,हुकुमचंद,बृजेश कुमार, अतुल अयाची, ज्ञानेश्वर शुक्ला अवधपुरी,ओमप्रकाश गुप्ता, शत्रुघ्न निरंजन, त्रिपाठी, द्वेवेदी ,सहित अनेक स्कूल संचालक उपस्थित हुए ।











