भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को एक दिवसीय दौरे पर भोपाल आ रहे हैं। वह रानी कमलापति और लाल परेड मैदान में बूथ विस्तारक कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुरक्षा कारणों की वजह से उनके भोपाल आगमन के एक घंटे पहले से नए शहर के खासकर राजभवन, लालपरेड ग्राउंड से जुड़े मार्गों का ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही जेल पहाड़ी रोड से बागसेवनिया थाना तिराहा तक का ट्रैफिक भी बंद कर दिया जाएगा। हालांकि पुलिस का डायवर्सन प्लान को अभी अंतिम रुप नहीं दिया गया है,इस रणनीति को लेकर चर्चा पूरी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अन्य वीवीआइपी और वीआइपी उस दिन राजधानी में मौजूद रहेंगे। इस कारण से ट्रैफिक का दबाव अधिक रहेगा। सुबह से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म-1 की तरफ से यात्रियों का प्रवेश भी बंद रहेगा। यात्री प्लेटफाॅर्म-5 से आवागमन करेंगे। प्रधानमंत्री की की सुरक्षा में एसपीजी, एटीएस, हाकफोर्स के कमांडों,20 आइपीएस और चार हजार पुलिस बल तैनात रहेगा।
सुबह से शाम बदला रहेगा ट्रैफिक
मालवाहक, भारी, व्यावसायिक,अनुमति प्राप्त वाहन आवश्यकतानुसार सुबह से शाम शाम तक रोशनपुरा चौराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा एवं मछलीघर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा तक ट्रैफिक प्रतिबंधित रह सकता है। इसी तरह रोशनपुरा चौराहा से पॉलिटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, रेतघाट, वीआईपी रोड, लालघाटी, गांधी नगर तिराहा एवं पॉलिटेक्निक चौराहा से गांधी पार्क तिराहा तक आवागमन प्रतिबंधित रहने का अनुमान है। किस समय
सुबह से यह रास्ते हो जाएंगे बंद
सामान्य दो पहिया, चार पहिया,लोक परिवहन वाहन सुबह से शाम तक मालवीय नगर,एयरटेल तिराहा से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा व मछलीघर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा तक प्रतिबंधित रहेगा।