राधामोहन सिंह को नहीं मिली जगह
भारतीय जनता पार्टी की नई लिस्ट में 13 उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महांमत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा एक राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), एक राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, राष्ट्रीय सचिव 13, एक कोषाध्यक्ष और एक सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। मगर इस लिस्ट में बिहार से किसी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नहीं बनाया गया है। पहले बेतिया से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। मगर नई लिस्ट में उन्हें जगह नहीं मिली।
बीजेपी की नई लिस्ट में एसआईएस लिमिटेड के संस्थापक और पूर्व सांसद आरके सिन्हा के बेटे ऋतुराज सिन्हा को जगह मिली है। उन्हें पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव बनाया है। फिलहाल ऋतुराज सिन्हा अपने पिता की कंपनी एसआईएस लिमिटेड के समूह प्रबंध निदेशक हैं। वो फिक्की में निजी सुरक्षा क्षेत्र के अध्यक्ष भी हैं। साथ ही आईआईएम बोधगया के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य हैं। इसके अलावा एनसीसी कैडेटों को राष्ट्र-निर्माण और राष्ट्रीय विकास में अधिक प्रभावी ढंग से योगदान देने के लिए रक्षा मंत्रालय की 15 सदस्यीय पैनल का हिस्सा हैं।
आरके सिन्हा के बेटे का प्रमोशन