नई दिल्ली I राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय बौद्ध संघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल जी के सानिध्य में दिल्ली जनपथ स्थित “अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर” में बड़े धूमधाम बुद्ध जयंती का कार्यक्रम में आयोजित हुआ । कार्यक्रम में सम्पूर्ण देश से हजारों की संख्या में पदाधिकारियों, जन - मानस एवं देश -विदेश से आये सैकड़ों भन्तों ने बढ़ - चढ़ कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथागत बुद्ध एवं डॉ अंबेडकर को पुष्प माला अर्पित कर किया गया। मंच पर भारतीय बौद्ध संघ के संरक्षक मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद सत्य नारायण जटिया एवं कई केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम में भारतीय बौद्ध संघ के प्रदेश अध्यक्ष ( मध्य प्रदेश ) राकेश बामोरिया के नेतृत्व में भारतीय बौद्ध संघ मध्य प्रदेश की कार्यकारणी के 40 से अधिक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भाग लिया गया।
श्री बामोरिया ने बताया कि दिल्ली में बुद्ध विहार स्थापना के लिए दिल्ली सरकार ने भारतीय बौद्ध संघ को 2 एकड़ जमीन अलॉट कर दी है, जिस पर भव्य बुद्ध विहार का निर्माण शीघ्र किया जाएगा और यही उपलब्धि शीघ्र ही मध्य प्रदेश में भी प्राप्त होगी। देश एवं मध्य प्रदेश में किए जा रहे श्रेष्ठ कार्यों के लिए भारतीय बौद्ध संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश बामोरिया सहित उनकी टीम के पदाधिकारियों , इं. रामप्रकाश माहौर (प्रदेश उपाध्यक्ष), रामजीलाल माहौर (प्रदेश महामंत्री), राकेश जैफ (प्रदेश उपाध्यक्ष), रामचंद्र मराव्या( प्रदेश कोषाध्यक्ष ), सुरेंद्र सिंह माहौर ( प्रदेश कार्यकारणी सदस्य), पुष्पराज माहौर (प्रदेश युवा अध्यक्ष ),अजय माहौर( जिला अध्यक्ष), कमल किशोर आर्य ( जिला अध्यक्ष ),डॉ बाबूलाल कोली, प्रोफेसर (राजस्थान आमंत्रित सदस्य ), नारायण लाल कोली ( दिल्ली आमंत्रित सदस्य), सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट डॉ साक्षी विद्यार्थी (दिल्ली आमंत्रित सदस्य) आदि पदाधिकारियों को भारत सरकार के केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुद्ध की कांस्य निर्मित मूर्ति देकर मंच से सम्मानित किया और मध्य प्रदेश अध्यक्ष राकेश बामोरिया एवं उनकी टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की खूब सराहना की।











