Select Date:

समीक्षा बैठक में सिंहस्थ का ब्लूप्रिंट तैयार, मुख्यमंत्री मोहन यादव का सख्त आदेश- 'समय पर पूरा हो हर काम'

Updated on 12-05-2025 02:34 PM
उज्जैन: 2028 में लगने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कोठी पैलेस स्थित प्रशासनिक भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सिंहस्थ के कार्यों की समीक्षा की गई। आगामी सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए उज्जैन इंदौर और भोपाल संभाग में विकास कार्य चल रहे हैं। इन्हीं कार्यों को तय समय पर पूरा करने और नए कार्यों को लेकर यहां बैठक में चर्चा हुई।

उज्जैन, इंदौर और भोपाल सिंहस्थ के कार्यक्षेत्र में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सिंहस्थ 2028 के कार्यों के लिए अलग-अलग विभागों द्वारा मंजूरी दी गई है। सिंहस्थ के विकास कार्य ओंकारेश्वर, महेश्वर, मंदसौर का पशुपतिनाथ, आगर का नलखेड़ा, शाजापुर सहित उज्जैन, इंदौर और भोपाल संभाग में चल रहे हैं। उज्जैन, इंदौर और भोपाल तीनों संभाग सिंहस्थ का कार्य क्षेत्र है।


लंबे समय तक लोगों के काम आएं विकास कार्य

सीएम ने कहा कि सिंहस्थ मध्य प्रदेश ही नहीं विश्व की एक शान है। इसके लिए कई विकास कार्य चल रहे हैं, तो कुछ पूर्ण कर लिए गए हैं। भविष्य में हमारा धार्मिक पर्यटन बड़े और मध्य प्रदेश में आर्थिक संपन्नता हो, सिहस्थ के विकास कार्यों से लंबे समय तक लोगों को लाभ मिले इस बात का भी ध्यान दिया जा रहा है। समीक्षा में यह बात भी देखने को मिली कि कई कार्य दूरगामी दृष्टि से हमारे लिए लाभकारी होंगे।

कई कामों को गति देने की जरूरत

यहां चल रहे कई कार्यो को गति देने की आवश्यकता है। कई कार्य राज्य स्तर के हैं तो कई केंद्रीय स्तर के सभी कार्यों में तालमेल बैठाते हुए हम तेज गति से आगे बढ़ेंगे। उज्जैन की समीक्षा बैठक में सभी कार्यों को बारीकी से समझा है भोपाल स्तर पर व्यक्तिगत तौर पर देखूंगा।


ये रहे बैठक में शामिल

बैठक में सांसद अनिल फिरोजिया विधायक, अनिल जैन, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, संभाग आयुक्त संजय गोयल, डीआईजी नवनीत भसीन, इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह, उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा सहित पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
पंकज मिश्रा, हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में किशोरियों के साथ सरेआम छेड़खानी की दो घटनाओं ने पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी है। बीच सड़क छेड़खानी करने से…
 12 May 2025
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने बंदरा गांव के नूनफर टोला में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने देसी और…
 12 May 2025
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आतंकी हमले की अफवाह फैलाई गई। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में दावा किया गया कि आतंकी शहर में घुस गए हैं। ताबड़तोड़ गोलियां…
 12 May 2025
उज्जैन: 2028 में लगने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कोठी पैलेस स्थित प्रशासनिक भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सिंहस्थ के कार्यों की…
 12 May 2025
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ऑटो से कुत्ते को रस्सी से बांधकर बेरहमी से घसीटने का एक वीडियो सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।…
 12 May 2025
कर्नाटक पुलिस ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की जांच शुरू कर दी है। वह शनिवार को श्रीरंगपटना के निकट कावेरी नदी…
 12 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए पाकिस्तानी आतंकियों के जनाजे में वहां की सेना के सीनियर अफसर और नेता भी शामिल हुए थे। रविवार को भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में…
 12 May 2025
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के 43 घंटे बाद सोमवार को 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स खोल दिए गए हैं। एयरलाइंस कंपनियों की तरफ से यात्रियों के लिए बुकिंग…
 12 May 2025
नई दिल्ली I राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय बौद्ध संघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल जी के सानिध्य में दिल्ली जनपथ स्थित “अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर” में  बड़े धूमधाम…
Advertisement