Select Date:

जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

Updated on 14-06-2023 05:55 PM

9वां  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जबलपुर में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम होगा। जबलपुर कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने सोमवार को आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम 21 जून को सदर के गैरिसन ग्राउंड पर होगा। इस कार्यक्रम में करीब 15 हजार चयनित प्रतिभागी तय प्रोटोकॉल के अनुसार सामुहिक योगाभ्यास करेंगे। इसके अलावा 50 उद्यानों और खुले स्थानों में योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास होगा। कलेक्टर ने बताया कि योग दिवस का राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम जबलपुर में होने के कारण जबलपुरवासियों के लिये गौरव की बात है। आयोजन से जबलपुर की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनेगी। बताया गया कि कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति श्री जगदीश धनखड़, राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय आयुष मंत्री श्री सर्वानन्द सोनोवाल की सहभागिता प्रस्तावित है। बैठक में निर्देश दिये गये कि स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों को योग दिवस के कार्यक्रम में अधिक से अधिक शामिल किए जाने के लिये प्रोत्साहित किया जाए।

बताया गया कि चयनित स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाएँ जाएंगे और इनके जरिये ही मुख्य कार्यक्रम से प्रसारित निर्देशों के अनुरूप योगाभ्यास होगा। जिले में मौजूद योग प्रशिक्षकों को लगातार नागरिकों को सामूहिक योगाभ्यास कराए जाने के भी निर्देश दिये गये। बैठक में प्रारंभिक तौर पर तैयार किये गये लेआउट पर चर्चा की गई। आयुष, स्कूल शिक्षा एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
- भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह भोपाल l रंगोत्सव के अवसर पर *"होली मिलन समारोह"* प्रतिवर्षानुसार इस भी भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नेहरु नगर पुलिस लाईन…
 15 March 2025
भोपाल के प्राइवेट बिजली नगर में होली का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। 13 मार्च को रात 11 बजे कॉलोनी में सामूहिक रूप से होलिका दहन का आयोजन…
 15 March 2025
राजधानी भोपाल में ड्राई डे यानी, शुष्क दिवस पर शराब दुकानें बंद रही, लेकिन कई जगहों पर अवैध तरीके से बेचते हुए लोग पाए गए। आबकारी विभाग की टीम ने…
 15 March 2025
पूरे मध्यप्रदेश में शुक्रवार को होली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। उज्जैन में शुक्रवार तड़के सबसे पहले महाकाल ने होली खेली। पुजारियों ने उन्हें गुलाल लगाया। उज्जैन में…
 15 March 2025
मध्यप्रदेश में सरकारी गेहूं की खरीदी शनिवार से शुरू होगी। राजधानी में कुल 60 सेंटर बनाए गए हैं। पहले दिन भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम में गेहूं की अच्छी आवक…
 15 March 2025
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक डॉ. मधु शर्मा न केवल रेलवे की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, बल्कि समाज सेवा में भी समर्पित…
 15 March 2025
भोपाल के सीटीओ बैरागढ़ में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार की रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि…
 15 March 2025
भोपाल में जोन-1 की एडिशनल डीसीपी रश्मि दुबे और एसीपी सुरभी मीणा सहित क्राइम ब्रांच की टीम ने निलंबित टीआई जितेंद्र गढ़वाल के कहने पर निलंबित एएसआई पवन रघुवंशी को…
 15 March 2025
भोपाल। अप्रैल माह से लागू हो रहे समर शेड्यूल से पहले ही भोपाल से प्रयागराज, जयपुर एवं गोवा उड़ान अस्थाई रूप से बंद हो रही है। भोपाल से रायपुर एवं हैदराबाद…
Advertisement