भोपाल : 30 जून 2023 । संभागायुक्त श्री मालसिंह की अध्यक्षता में मंगलवार 4 जुलाई को दोपहर एक बजे से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन-2023, पीएम स्वनिधि प्रकरण, पट्टा वितरण हेतु सर्वे कार्य, अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण की कार्यवाही एवं अधोसंरचना विकास तथा एएचपी घटक, प्रधानमंत्री आवास योजना बीएलसी मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक, सड़कों का कायाकल्प अभियान / अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा,अमृत 1.0 एवं 2.0 की समीक्षा, सीएम हेल्पलाइन, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण, नगर पालिका कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण, बाढ़ नियंत्रण, नाला सफाई अभियान आदि की समीक्षा की जाएगी ।
संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल एवं संभाग के 5 जिलों के परियोजना अधिकारी - शहरी विकास अभिकरण आयुक्त कार्यालय के व्हीसी कक्ष से बैठक में उपस्थित रहेंगे तथा संभाग के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी व्हीसी के माध्यम से अपने-अपने जिलों से अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहकर जुड़ेंगे।











