शराब दुकानों का रिजर्व प्राइस अधिक, ठेकेदार नहीं दिखा रहे रूचि

शराब दुकानों का रिजर्व प्राइस अधिक, ठेकेदार नहीं दिखा रहे रूचि
भोपाल। जिले की बची हुईं शराब दुकानों का रिजर्व प्राइस अधिक होने से ठेकेदार रूचि नहीं दिखा रहे हैं।दरअसल सात समूह की डेढ़ दर्जन शराब दुकानों के लिए सोमवार को टेंडर प्रक्रिया के दूसरे चरण में एक भी आफर नहीं आया। अब इन सभी दुकानों के लिए फिर से टेंडर जारी किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार इन समूह की दुकानों के लिए सोमवार दोपहर ढाई बजे के बाद टेंडर खोले गए, लेकिन इसमें एक भी टेंडर नहीं आया। आबकारी विभाग ने इन सात समूहों की डेढ़ दर्जन दुकानों की रिजर्व प्राइज 157.50 करोड़ रुपये निर्धारित की थी। शराब कारोबारियों का कहना है कि सरकार ने इस बार शराब के ठेके 15 प्रतिशत महंगे कर दिए हैं। इसलिए उन्होंने आफर देने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। मालूम हो कि इससे पहले जिले की 35 समूहों की 87 शराब दुकानों के नवीनीकरण, लाटरी के तहत 26 समूहों की 66 दुकानें ठेके पर दी जा चुकी है।

ये दुकानें नहीं गई ठेके पर

समूह - दुकानें - रिजर्व प्राइस

हमीदिया रोड -2 -16.30

आरएस मार्केट - 3 -38.99

न्यू मार्केट - 3 -31.26

स्टेशन बजरिया -3 -22.18

पुल बोगदा - 3 - 21.24

सुभाष नगर - 2 -19.74

झिरनिया - 2 - 7.79

(रिजर्व प्राइस करोड़ रुपए में)

Advertisement