प्रतिदिन दर्ज हो रहीं 300 से अधिक रजिस्ट्रियां
जिले में आइएसबीटी, परी बाजार और बैरसिया में पंजीयन कार्यालय स्थित हैं। जहां पर लोग प्रापर्टी की रजिस्ट्री कराने पहुंच रहे हैं। मार्च महीने में प्रतिदिन रिकार्ड 300 से अधिक दस्तावेज रजिस्टर्ड किए जा रहे हैं।इसी के चलते पंजीयन विभाग ने प्रति सब रजिस्ट्रार 72 स्लाट कर दिए हैं। जिले में कुल 13 सब रजिस्ट्रार हैं।
भूखंड की सबसे अधिक रजिस्ट्रियां
एक अप्रैल से लागू होने वाली नई कलेक्टर गाइडलाइन के चलते वर्तमान दरों पर लोग भूखंड और घरों की रजिस्ट्री करवा रहे हैं।बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिन में जिले में एक हजार से अधिक रजिस्ट्रियां हुई हैं।इनमें भूखंड और बंधक प्रापर्टी के दस्तावेज सबसे ज्यादा है।अब यह संख्या 31 मार्च तक बढ़ने की उम्मीद है।
रात में किए जा रहे हैं स्लाट बुक
रजिस्ट्रियों की संख्या बढ़ने के चलते सर्वर धीमा हो जाता है। ऐसे में सेवा प्रदाता रात से सुबह चार बजे तक स्लाट बुक कर रहे हैं। दरअसल देर रात से सुबह चार बजे तक सर्वर की रफ्तार ठीक रहती है। उस दौरान जो स्लाट बुक होते हैं, उन्हीं की रजिस्ट्री हो पाती है।
इनका कहना है
एक अप्रैल से नई कलेक्टर गाइडलाइन जारी हो जाएगी। एेसे में वर्तमान दरों पर लोग इस महीने में रजिस्ट्रियां करवा सकते हैं। लोगों की सुविधा के लिए अवकाश के दिन भी पंजीयन कार्यालय खोले जाएंगे और स्लाट की संख्या भी बड़ा दी गई है।
स्वप्नेश शर्मा, वरिष्ठ जिला पंजीयक











