Select Date:

आरडीएसएस के कार्य निर्धारित समय में गुणवत्ता से पूर्ण हों - प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री दुबे

Updated on 08-06-2023 05:56 PM

प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे ने जबलपुर में एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी, पॉवर जनरेटिंग कंपनी, पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी एवं पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यों की समीक्षा की। श्री दुबे ने कहा कि विद्युत आपूर्ति और ट्रिपिंग वाले फीडर्स पर सतत् निगरानी और यह सुनिश्च‍ित किया जाये कि राज्य शासन की मंशानुसार घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 24 घंटे एवं कृषि‍कार्य के लिए 10 घंटे सतत् और निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति की जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत वितरण कंपनी शून्य श‍िकायतों का लक्ष्य ले कर कार्य करें। प्रमुख सचिव ऊर्जा ने कहा कि रिवेम्पड ड‍िस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम अंतर्गत निर्धारित समय में सब स्टेशनों का निर्माण कर ट्रांसफार्मर स्थापित करें। श्री दुबे ने निर्देश दिए कि आरडीएसएस के कार्यों की गुणवत्ता की सतत् मॉनिटरिंग की जाये। उन्होंने पूर्व क्षेत्र कंपनी को मैदानी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर्स के रख-रखाव और स्टोर में पर्याप्त ट्रांसफार्मर की उपलब्धता को सु‍निश्च‍ित करने के निर्देश भी दिये।

बिजली की माँग एवं आपूर्ति की समीक्षा

प्रमुख सचिव ऊर्जा ने अगले 3 माह में प्रदेश में बिजली की माँग एवं आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आने वाले समय में नव एवं नवकरणीय ऊर्जा पूर्व की तुलना में और अध‍िक मिलना प्रारंभ हो जायेगी। उन्होंने विंड इनर्जी की अध‍िक से अधि‍क उपलब्धता को सुन‍िश्च‍ित करने के निर्देश दिये।

ताप विद्युत गृहों का समय पर हो रख-रखाव

श्री दुबे ने कहा कि पॉवर जनरेटिंग कंपनी के ताप एवं जल विद्युत गृह अपनी क्षमता का भरपूर उपयोग करते हुए बिजली उत्पादन करें। साथ ही अपने ताप विद्युत गृहों का रख-रखाव निर्धारित समय में पूर्ण कर उन्हें रबी मौसम के लिए तैयार रखें।

सोलर पॉवर परियोजना के लिए निर्धारि‍त समय पर तैयार हों लाइनें

प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री दुबे ने कहा कि पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी गुणवत्तापूर्ण वोल्टेज से निर्बाध बिजली आपूर्ति की गति को बरकरार रखें। प्रदेश में निर्माणाधीन सोलर पॉवर परियोजनाओं में उत्पादित होने वाली विद्युत के पारेषण के लिए जरूरी कार्य प्राथम‍िकता से पूर्ण करें।

सब-स्टेशन का निरीक्षण

श्री दुबे ने आज रामपुर स्थि‍त 33/11 के.व्ही. सब-स्टेशन का निरीक्षण कर पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा किये गये आधुनिकतम तकनीक एवं उपकरण का जायजा लिया। एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक श्री रघुराज राजेन्द्रन, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री अनय द्विवेदी, पॉवर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह, पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी सहित ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अध‍िकारी उपस्थि‍त थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
- भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह भोपाल l रंगोत्सव के अवसर पर *"होली मिलन समारोह"* प्रतिवर्षानुसार इस भी भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नेहरु नगर पुलिस लाईन…
 15 March 2025
भोपाल के प्राइवेट बिजली नगर में होली का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। 13 मार्च को रात 11 बजे कॉलोनी में सामूहिक रूप से होलिका दहन का आयोजन…
 15 March 2025
राजधानी भोपाल में ड्राई डे यानी, शुष्क दिवस पर शराब दुकानें बंद रही, लेकिन कई जगहों पर अवैध तरीके से बेचते हुए लोग पाए गए। आबकारी विभाग की टीम ने…
 15 March 2025
पूरे मध्यप्रदेश में शुक्रवार को होली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। उज्जैन में शुक्रवार तड़के सबसे पहले महाकाल ने होली खेली। पुजारियों ने उन्हें गुलाल लगाया। उज्जैन में…
 15 March 2025
मध्यप्रदेश में सरकारी गेहूं की खरीदी शनिवार से शुरू होगी। राजधानी में कुल 60 सेंटर बनाए गए हैं। पहले दिन भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम में गेहूं की अच्छी आवक…
 15 March 2025
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक डॉ. मधु शर्मा न केवल रेलवे की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, बल्कि समाज सेवा में भी समर्पित…
 15 March 2025
भोपाल के सीटीओ बैरागढ़ में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार की रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि…
 15 March 2025
भोपाल में जोन-1 की एडिशनल डीसीपी रश्मि दुबे और एसीपी सुरभी मीणा सहित क्राइम ब्रांच की टीम ने निलंबित टीआई जितेंद्र गढ़वाल के कहने पर निलंबित एएसआई पवन रघुवंशी को…
 15 March 2025
भोपाल। अप्रैल माह से लागू हो रहे समर शेड्यूल से पहले ही भोपाल से प्रयागराज, जयपुर एवं गोवा उड़ान अस्थाई रूप से बंद हो रही है। भोपाल से रायपुर एवं हैदराबाद…
Advertisement