कलेक्ट्रेट से कमला पार्क तक आयोजित हुई रैली

कलेक्ट्रेट से कमला पार्क तक आयोजित हुई रैली
मेगा वॉक फॉर डेमोक्रेसी” रैली को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने झण्डी दिखा कर  रवाना  किया l

मतदाता जागरूकता के संदेश को प्रसारित करने के उद्देश्य से आयोजित रैली में स्कूल कॉलेज के छात्र - छात्राएं, कैंपस एम्बेसडर,नगरवासी एवं अधिकारी/कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई l

मेगा वॉक के माध्यम से  2 से 31 अगस्त तक चल रहे पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत सभी मतदाता जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है तथा वे मतदाता जो 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं ,अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जुड़वा मताधिकार प्राप्त करें इसकी भी अपील की जा रही है I
Advertisement