एनवीडिया से आगे अब केवल सोना रह गया है जो 32.675 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की सबसे वैल्यूएबल एसेट है। एनवीडिया के फाउंडर और सीईओ जेंसन हुआंग अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अमेरिका की यात्रा पर गए हैं। इसके अलावा अमेरिका की कई बड़ी कंपनियों के सीईओ भी ट्रंप के साथ चीन गए हैं। इनमें टेस्ला के एलन मस्क, ऐपल के टिक कुक और ब्लैकरॉक के लैरी फिंक शामिल हैं।
ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने खुद इस बात की पुष्टि की कि हुआंग उनके साथ इस दौरे पर चीन जा रहे हैं। उन्होंने एक पोस्ट में कहा, 'एनवीडिया के महान जेंसन हुआंग खुद मेरे साथ एयर फोर्स वन में बैठे हैं और हम चीन जा रहे हैं।' अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है जबकि चीन दूसरे नंबर पर है। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों देशों के बीच खासकर सेमीकंडक्टर को लेकर तनातनी चल रही है।एनवीडिया का कमाल
- अमेरिकन कंपनी Nvidia का मार्केट कैप $5.5 ट्रिलियन के पार पहुंचा
- इसके साथ ही वह चांदी को पछाड़कर दुनिया का दूसरी बड़ी एसेट बनी
- मार्केट कैप के मामले में एनवीडिया से आगे अब केवल सोना रह गया है
- सोना $32.675 ट्रिलियन के साथ दुनिया की सबसे वैल्यूएबल एसेट है











