Select Date:

पुतिन ने किम-जोंग-उन के लिए कार चलाई:फिर गिफ्ट कर दी अपनी लग्जरी कार

Updated on 22-06-2024 12:13 PM

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम-जोंग-उन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पुतिन कार चला रहे हैं और किम पास की फ्रंट सीट पर बैठे हैं। इस दौरान दोनों हंस-हंस कर बात कर रहे हैं।

बाद में पुतिन ने किम को ऑरस (Aurus) लिमोजिन लग्जरी कार तोहफे में दी है। अपनी यात्रा के दौरान पुतिन ने किम को एक कटार और टी सेट भी गिफ्ट किए।

पुतिन के सहयोगी यूरी ऊषाकोव ने बताया, 'ये तोहफे पुतिन की छवि को दर्शाते हैं। यह पहली बार नहीं है जब पुतिन को लग्जरी गिफ्ट दिए। पिछले साल फरवरी में भी पुतिन ने उन्हें ऑरस लिमोजिन कार भेंट की थी।

24 साल बाद नॉर्थ कोरिया गए थे पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 24 साल बाद बुधवार सुबह नॉर्थ कोरिया के दौरे पर पहुंचे थे। किम ने खुद उन्हें रिसीव किया था। पुतिन के साथ रूस के 10 मंत्रियों और अधिकारियों का डेलिगेशन मौजूद था। इनमें विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रक्षा मंत्री आंद्रे बेलोऊसोव शामिल थे।

रूसी राष्ट्रपति के स्वागत में एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाया गया था। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। इसके बाद राजधानी प्योंगयांग के सिटी स्क्वायर पर पुतिन का आधिकारिक स्वागत हुआ। चौराहे को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। सड़कों पर पुतिन के काफिले को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। उनके हाथ में रूस और नॉर्थ कोरिया का झंडा था।

इसके अलावा कुछ इमारतों पर पुतिन और किम जोंग के बड़े-बड़े पोस्टर भी लगाए गए थे। सिटी स्क्वायर पर पुतिन के स्वागत में मिलिट्री बैंड ने दोनों देशों की राष्ट्र धुन बजाई गई। इस दौरान वहां इकट्ठा हुए बच्चों के हाथ में रंग-बिरंगे फूल भी मौजूद थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान किम जोंग की बहन किम यो जोंग भी वहां मौजूद रहीं।

नॉर्थ कोरिया की 105 मंजिला इमारत रंग-बिरंगी लाइट्स से जगमगाई
ब्रिटिश मीडिया BBC के मुताबिक, पुतिन के स्वागत में ग्रैंड परेड के अलावा प्योंगयांग में मौजूद 105 मंजिला रुगयोंग होटल को LED लाइट्स से सजाया गया। इस पर 'वेलकम पुतिन' और 'दोस्ती' लिखा नजर आया। रूसी न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई। इस दौरान पुतिन ने यूक्रेन जंग में रूस का साथ देने के लिए किम जोंग को धन्यवाद कहा।

पुतिन ने एक नए मौलिक दस्तावेज की भी घोषणा की, जो दोनों देशों के बीच रिश्तों की बुनियाद बनेगा। पुतिन ने कहा कि पिछले साल किम जोंग की रूस यात्रा के दौरान दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हुए थे। अब इस पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए नया फंडामेंटल डॉक्यूमेंट बनाया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 March 2025
यूक्रेनी सेना ने पिछले साल अगस्त में रूस के कुर्स्क इलाके पर हमला कर लगभग 1,300 वर्ग किलोमीटर पर कब्जा कर लिया था। रूसी सेना तबसे यूक्रेन को यहां से…
 10 March 2025
फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (FAS) की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका दो दशक (करीब 17 साल) बाद ब्रिटेन में अपने परमाणु हथियार तैनात करने की योजना बना रहा है। राष्ट्रपति ट्रम्प…
 10 March 2025
चीन की तरफ से अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर लगाया गया टैरिफ आज यानी सोमवार से लागू होगा। चीन ने यह टैरिफ अमेरिका की तरफ से लगाए गए 20% एक्स्ट्रा टैरिफ के…
 10 March 2025
मार्क कार्नी कनाडा के अगले प्रधानमंत्री होंगे। वे जस्टिन ट्रूडो की जगह लेंगे। लिबरल पार्टी ने रविवार देर रात उन्हें अपना नेता चुना। कार्नी को 85.9% वोट मिले।कार्नी ने पीएम…
 10 March 2025
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व कमिश्नर और भगोड़े ललित मोदी की वानुअतु की नागरिकता रद्द होगी। वानुअतु के प्रधानमंत्री जोथम नापाट ने नागरिकता आयोग को ललित मोदी को जारी…
 10 March 2025
टेस्ला और स्टारलिंक के CEO इलॉन मस्क ने यूक्रेन को इंटरनेट बंद करने की धमकी दी है। मस्क ने रविवार को कहा कि अगर उन्होंने यूक्रेन में अपना स्टारलिंक इंटरनेट…
 07 March 2025
लंदन में विदेश मंत्री एस जयशंकर की कार को खालिस्तानी समर्थकों द्वारा घेरने की घटना का मुद्दा ब्रिटिश संसद में भी उठा। ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी के नेता बॉब ब्लैकमैन, जो…
 07 March 2025
यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने यूरोप को फिर से हथियारबंद करने के लिए 842 अरब डॉलर जुटाने का प्रस्ताव दिया है। मंगलवार को पेश इस प्रस्ताव…
 07 March 2025
अमेरिका की प्राइवेट कंपनी इंट्यूएटिव मशीन्स का एथेना लैंडर गुरुवार को चांद के साउथ पोलर रीजन में उतरा। हालांकि, लैंडिंग के कुछ मिनट बाद से मिशन कंट्रोलर उसकी स्थिति की…
Advertisement