विधानसभा परिषद में भी जमकर हुआ हंगामा
इधर, विधान परिषद में भी शुक्रवार को भारी हंगामा हुआ। सत्तापक्ष और विपक्षी सदस्यों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, बीजेपी सदस्यों ने पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध दर्ज करना शुरू कर दिया। ब्लैक डे मना रहे बीजेपी सदस्य वेल में पहुंच गए। बीजेपी विधायक सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान बीजेपी के कई विधायक प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस आए। जिसके बाद सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

विधायक संजय सिंह बोले- मुझे चोट पहुंचाया गया
मार्शल आउट होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधायक संजय सिंह ने कहा कि यह मार्शल आउट नहीं है। उन्हें चोट पहुंचाया गया है।
इससे पहले बीजेपी विधायकों ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही सदन के बाहर मौन प्रदर्शन किया। बीजेपी विधायक मुंह पर काली पट्टी और हाथों में सरकार विरोधी तख्तियां नजर लिए थे।