प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिर की स्वच्छ शहर इंदौर की सराहना, देखें क्या बोले

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिर की स्वच्छ शहर इंदौर की सराहना, देखें क्या बोले
इंदौर। जी-20 बैठक के तीसरे दिन शुक्रवार को इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में श्रम और रोजगार मंत्रियों की मीटिंग शुरू हुई। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के श्रम रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव के अलावा 26 देशों के मंत्री शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आनलाइन इंदौर में हो रही बैठक में शामिल हो रहे अलग-अलग देश के मंत्रियों को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने इंदौर में पधारे अलग-अलग देशों के सभी मंत्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वाइब्रेंट शहर इंदौर में आपको अलग-अलग रंग देखकर अच्छा लगा होगा। इंदौर वह शहर है जो अपनी समृद्ध परंपराओं पर गर्व करता है। पीएम मोदी ने कहा कि आपका समूह और स्वच्छता के सबसे महत्वपूर्ण रोजगार पर आज चर्चा कर रहा है। रोजगार के क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलाव को प्रभावी रूप से अपनाने के लिए हम तैयार हैं।

तकनीक के कारण रोजगार संबंधित चुनौतियां बढ़ी हैं। पिछले कुछ वर्षों में भारत में तकनीक से जुड़े कई रोजगार भी विकसित हुए हैं आज इंदौर में जहां आयोजन हो रहा है, वहां कई स्टार्टअप विकसित हुए हैं, जो एक बदलाव को बताता है। एडवांस तकनीक और प्रक्रिया किस साथ के स्केलिंग, अप स्केलिंग जैसी प्रक्रियाओं का उपयोग कर हमारे युवा वर्ग को तैयार किया जा सकता है।

भारत में स्किल इंडिया मिशन चल रहा है और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में आधुनिक 12.5 मिलियन युवा प्रशिक्षण पा रहे हैं। युवा उद्योगों की जरूरत के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ,रोबोटिक्स, इंटरनेट जैसे कई क्षेत्रों में प्रशिक्षण पा रहे हैं। भारत में क्षमता है कि वह दुनिया को एक बड़ा वर्कफोर्स तैयार करके दे सके। आज जरूरत है कि सस्टेनेबल रोजगार के अवसरों को तैयार किया जाए। नियमित और पर्याप्त रोजगार के अवसर तैयार हो।

Advertisement