नरसंहार करने वाला राष्ट्रपति... इस देश ने दिया नेतन्याहू को बड़ा झटका, इजरायल के साथ संबंध तोड़ने का ऐलान

नरसंहार करने वाला राष्ट्रपति... इस देश ने दिया नेतन्याहू को बड़ा झटका, इजरायल के साथ संबंध तोड़ने का ऐलान
बोगोटा: कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इजरायल के साथ राजनायिक संबंध खत्म करने की घोषणा की है। बुधवार 1 मई को मई दिवस के मौके पर पेट्रो ने कहा कि गाजा में कार्रवाई के चलते वे इजरायल के साथ रिश्ते खत्म करेंगे। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, भीड़ को संबोधित करते हुए पेट्रो ने कहा, "यहां आपके सामने कोलंबिया का राष्ट्रपति ये घोषणा करता है कि इजरायल में ऐसी सरकार होने के लिए, एक ऐसा राष्ट्रपति होने के लिए जो नरसंहार करता है, कल हम इजरायल राज्य के साथ राजनयिक संबंध तोड़ देंगे।" उन्होंने कहा, गाजा में जो हो रहा है, उसे लेकर देश निष्क्रिय नहीं रह सकते।
Advertisement