Select Date:

पोप फ्रांसिस 5 हफ्ते बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज:अस्पताल की बालकनी से समर्थकों को थैंक्यू कहा

Updated on 24-03-2025 02:59 PM

कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस को रविवार को 5 हफ्ते बाद हॉस्पिटल डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने हॉस्पिटल की बालकनी से समर्थकों को धन्यवाद कहा।

88 साल के पोप को फेफड़ों में इन्फेक्शन की वजह से 14 फरवरी को रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका निमोनिया और एनीमिया का इलाज भी चल रहा था।

इलाज के दौरान कैथलिक चर्च के हेडक्वॉर्टर वेटिकन ने बताया था कि पोप की ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में किडनी फेल होने के लक्षण दिख रहे थे। साथ ही प्लेटलेट्स की कमी का भी पता चला था।

इलाज के दौरान दो बार पोप को जान का खतरा था

हॉस्पिटल से निकलने के बाद पोप वेटिकन सिटी में स्थित कासा सांता मार्टा के अपने घर वापस लौटेंगे। शनिवार को उनकी मेडिकल टीम के प्रमुख ने कहा कि फ्रांसिस को वेटिकन लौटने के बाद दो महीने और आराम की जरूरत होगी।

शनिवार को पोप के डॉक्टरों ने कहा कि इलाज के दौरान दो मौकों पर उनकी जान जाने का खतरा था, लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

पोप को फिर बोलना सीखना पड़ेगा

वेटिकन के कार्डिनल विक्टर मैनुअल फर्नांडीज ने शुक्रवार को बताया था कि पोप फ्रांसिस धीरे-धीरे अपनी ताकत हासिल कर रहे हैं, लेकिन लंबे वक्त तक हाई फ्लो ऑक्सीजन थेरेपी की वजह से उन्हें फिर बोलना सीखना पड़ेगा।

हाई फ्लो ऑक्सीजन की वजह से कई बार इंसान का मुंह और गला सूख जाता है, जिससे बोलने में दिक्कत होती है। इसके अलावा हाई फ्लो ऑक्सीजन से सांस लेने में दिक्कत या सीने में दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

वेटिकन के मुताबिक इलाज के दौरान भी पोप हॉस्पिटल से काम कर रहे थे। इससे पहले भी पोप फ्रांसिस को 2021 में डायवर्टीकुलिटिस और 2023 में हर्निया की सर्जरी की वजह से हॉस्पिटल जाना पड़ा था।

1000 साल में पोप बनने वाले पहले गैर-यूरोपीय

पोप फ्रांसिस अर्जेंटीना के एक जेसुइट पादरी थे, वो 2013 में रोमन कैथोलिक चर्च के 266वें पोप बने थे। उन्हें पोप बेनेडिक्ट सोलहवें का उत्तराधिकारी चुना गया था। पोप फ्रांसिस बीते 1000 साल में पहले ऐसे इंसान थे जो गैर-यूरोपीय होते हुए भी कैथोलिक धर्म के सर्वोच्च पद पर पहुंचे।

पोप का जन्म 17 दिसम्बर 1936 को अर्जेंटीना के फ्लोरेंस शहर में हुआ था। पोप बनने से पहले उन्होंने जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो नाम से जाना जाता था। पोप फ्रांसिस के दादा-दादी तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी से बचने के लिए इटली छोड़कर अर्जेंटीना चले गए थे। पोप ने अपना ज्यादातर जीवन अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में बिताया है।

वे सोसाइटी ऑफ जीसस (जेसुइट्स) के सदस्य बनने वाले और अमेरिकी महाद्वीप से आने वाले पहले पोप थे। उन्होंने ब्यूनस आयर्स यूनिवर्सिटी से दर्शनशास्त्र और धर्मशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की थी। साल 1998 में वे ब्यूनस आयर्स के आर्कबिशप बने थे। साल 2001 में पोप जॉन पॉल सेकेंड ने उन्हें कार्डिनल बनाया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2025
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे अवामी लीग के लिए आगामी चुनावों में भाग लेने के सभी रास्ते…
 11 May 2025
इस्लामाबाद: चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को कहा कि उनका देश पाकिस्तान की ''संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता'' को बनाए रखने में उसके साथ खड़ा रहेगा। विदेश…
 11 May 2025
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर हो गया है। दोनों देशों के बीच संघर्ष 6 मई की रात को शुरू हुआ, जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च…
 11 May 2025
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को सीजफायर हुआ है। हालांकि भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर समझौते के कुछ ही घंटों के बाद…
 11 May 2025
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ सीधी बातचीत करने का प्रस्ताव रखा है। पुतिन ने इस बातचीत 'बिना देरी किए' 15 मई से शुरू करने की बात कही…
 11 May 2025
वॉशिंगटन: भारत के हमले से नूर खान एयरबेस के तबाह होने के बाद पाकिस्तान बुरी तरह से डर गया था। पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम ध्वस्त हो गये थे और वो…
 11 May 2025
मॉस्को: भारत और पाकिस्तान के बीच बीते चार दिन (6 मई की रात से 10 मई तक) जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला है। भारत की ओर से पाकिस्तान में आतंकी…
 11 May 2025
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान ने चार दिनों तक (6 से 10 मई) कई मोर्चों पर संघर्ष किया है। दोनों देशों में ये लड़ाई भले ही सिर्फ चार दिन चली लेकिन इस दौरान…
 11 May 2025
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद जो तनाव बना था, उसने ग्लोबल लीडर्स को परेशान कर दिया था। खासकर ऑपरेशन सिंदूर के बाद…
Advertisement