तुर्की के दुश्मन ग्रीस का दौरा करेंगे पीएम मोदी, जानें एर्दोगन और शहबाज को क्यों होगी जलन
Updated on
12-08-2023 01:21 PM
एथेंस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में ग्रीस की महत्वपूर्ण राजनयिक यात्रा पर जाने वाले हैं। यह यात्रा दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की उपस्थिति के एक हिस्से के रूप में हो रही है। ग्रीस की यात्रा करने वाली आखिरी भारतीय प्रधान मंत्री 1983 में पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी थीं। पीएम मोदी की ग्रीस यात्रा को वैश्विक साझेदारी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के तौर पर देखा जा रहा है। भूमध्य सागर के किनारे स्थित ग्रीस भारत का प्रमुख रक्षा साझेदार है। भारतीय नौसेना के पोत भूमध्य सागर में रणनीतिक तैनाती के दौरान ग्रीस का दौरा करते रहे हैं। इसके अलावा ग्रीस की तुर्की के साथ दुश्मनी भी भारत के साथ संबंधों में एक महत्वपूर्ण कारक बनकर उभरी है। तुर्की कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का खुला समर्थन करता है।
2021 में लिखी गई थी पीएम मोदी के दौरे की पटकथा
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 2021 में ग्रीस यात्रा के दौरान एथेंस में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण किया था। उन्होंने इस प्रतिमा को भारत ग्रीस संबंधों में मील का पत्थर बताया था। विदेश मंत्री जयशंकर की 2021 की यात्रा के दौरान ग्रीस ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन पर एक फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किया था। इस सौर गठबंधन को पीएम मोदी ने शुरू किया था। इस समझौते को बाद में मार्च 2022 में ग्रीक संसद द्वारा अनुमोदित किया गया।
भूमध्य सागर में भारत का मजबूत साझेदार है तुर्की
पीएम मोदी की आगामी ग्रीस यात्रा भूमध्य सागर में भारत की गहरी भागीदारी और महत्व को उजागर करती है। इस क्षेत्र में भारत ने साइप्रस और इटली जैसे देशों के साथ महत्वपूर्ण संबंध स्थापित किए हैं। इस साल की शुरुआत मे भारत ने वैश्विक मानवीय प्रतिबद्धता के रूप में तुर्की और सीरिया में आए भीषण भूकंप के दौरान समय पर मानवीय सहायता और आपदा राहत पहुंचाई थी। इसमें डॉक्टरों की भारीभरकम टीम के अलावा खोज और बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम भी तैनात की गई थी।
भारत-ग्रीस में मजबूत हो रहे रक्षा संबंध
भारत और ग्रीस रक्षा क्षेत्र में लगातार रिश्तों को मजबूत कर रहे हैं। ग्रीस की हेलेनिक वायु सेना के नेतृत्व में आयोजित INIOCHOS-23 बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास में भारतीय वायु सेना के एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमानों ने पहली बार हिस्सा लिया था। इसके अलावा भारकीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई हाल में ही ग्रीस के सौदा बे पहुंचा था, जहां उसने ग्रीस के युद्धपोत निकिफोरोस फ़ोकस के साथ एक पैसेज अभ्यास भी किया। इसके अलावा भारत ने रिश्तों को मजबूती देने के लिए ग्रीस की वायु सेना को सितंबर में आयोजित होने वाले एक युद्धाभ्यास में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया है।
ग्रीस और तुर्की में कैसी दुश्मनी है
ग्रीस की तुर्की के साथ पुरानी दुश्मनी है। तुर्की भूमध्य सागर में मौजूद ग्रीस के कई द्वीपों पर अपना दावा करता है। हालांकि, ग्रीस इन दावों को सिरे से खारिज करता है। इन द्वीपों को लेकर तुर्की और ग्रीस में युद्ध जैसे हालात भी बन चुके हैं, हालांकि तब फ्रांस ने बीचबचाव किया था। तुर्की का तर्क है कि ये द्वीप उसकी तटरेखा के नजदीक हैं। ऐसे में इन पर उसका अधिकार होना चाहिए। वहीं, ग्रीस का कहना है कि ऐतिहासिक रूप से इन द्वीपों पर उसका कब्जा है, ऐसे में नजदीक होने की शर्त पर वह द्वीपों से अपना कब्जा नहीं हटा सकता।
तुर्की और पाकिस्तान के संबंध जानें
तुर्की और पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर एक दूसरे के कट्टर सहयोगी बने हुए हैं। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन करते हैं। उनके कार्यकाल के दौरान तुर्की ने संयुक्त राष्ट्र में कई बार कश्मीर मुद्दे को उठाया है, हालांकि हर बार भारत ने कड़ा जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी तक तुर्की के दौरे पर नहीं गए हैं। इसके अलावा तुर्की सैन्य मोर्चे पर भी पाकिस्तान का समर्थन करता है। तुर्की ने पाकिस्तान को युद्धपोत और पनडुब्बियों समेत कई घातक हथियार दिए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र (UN) को मिलने वाले 19 हजार करोड़ का फंड रोक रखा है। इसमें से कुछ पैसा बाइडेन प्रशासन के कार्यकाल का भी है।ट्रम्प…
भारत-पाकिस्तान के बीच यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में सोमवार देर रात बंद कमरे में बैठक हुई। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस मीटिंग में पाकिस्तान से आतंकी संगठन…
इजराइली सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले बंदरगाह शहर हुदैदाह पर सोमवार रात भीषण बमबारी की। सेना के मुताबिक हमले में 20 इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…