27 जून को रानी कमलापति स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर-2 बंद रहेगा

27 जून को रानी कमलापति स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर-2 बंद रहेगा
 भोपाल। भोपाल को दो वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल आएंगे। इस दौरान वह रानी कमलापति स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसको ध्यान में रखते हुए एक और दो नंबर प्लेटफॉर्म पर विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। टेंट लगाने का काम शुरू हो गया है। इसके चलते रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर व्यवस्था बदली रहेगी। इस दौरान कुछ गाड़ियों के प्लेटफॉर्म में परिवर्तन किए जाएंगे। एक और दो नंबर प्लेटफार्म से गुजरने वाली गाड़ियां प्लेटफार्म 3 और 4 व 5 नंबर प्लेटफार्म से चलाई जाएंगी। वहीं पीएम की सुरक्षा में कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया जा रहा है। रेलवे के अनुसार, सुरक्षा की दृष्टि से 27 जून को कार्यक्रम के समापन तक रानी कमलापति स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर-2 बंद रहेगा।
Advertisement