पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए सिंधी समाज के लोगों ने सीएए लागू होने पर मनाई खुशियां

पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए सिंधी समाज के लोगों ने सीएए लागू होने पर मनाई खुशियां
भोपाल। देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम' (सीएए) कानून लागू होने पर सिंध प्रांत से आए सिंधी समाज के लोगो ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित कर खुशियाँ मनाई। सिंधु सेना अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने कहा सीएए कानून आने से भोपाल में सिंध प्रांत से आए लगभग 400 लोगो को फायदा मिलेगा ।

इस अवसर पर अनिल थारवानी ने बताया पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सिंधी समाज में बहुत तकलीफे हे वो अपने देश भारत में आना चाहते है, परंतु कठिन नियमो के कारण वो यहां नहीं आपते नागरिकता संशोधन अधिनियम' (सीएए) कानून आने से वो अपने देश भारत में आ सकेंगे। देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम' (सीएए) कानून लागू होने पर सिंध प्रांत से आए सिंधी समाज के लोगों ने आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।

इनका कहना है

देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम सीएए लागू हो गया है। इसके तहत शहर में रह रहे सिंध प्रांत के लोगों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।इसमें प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा।

कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर भोपाल

Advertisement