पाकिस्तान की वड़ा पाव गर्ल... कराची को भा रहा कविता दीदी का इंडियन खाना, दूर-दूर से आते हैं लोग
कराची: पाकिस्तान के कराची शहर के रहने वाले एक हिन्दू परिवार की चर्चा इस समय ना सिर्फ उनके देश बल्कि भारत में भी हो रही है। दोनों देशों के सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा ये परिवार कविता सोलंकी का है, जिन्हें आसपास के लोग उनके फूड स्टॉल की वजह से जानते हैं। 'कविता दीदी का इंडियन खाना' के नाम से वह अपने परिवार के साथ कराची में रेलवे स्टेशन के पास भारतीय खाना बेचती हैं। इसमें खासतौर से उनका वड़ा पाव और पाव भाजी मशहूर है। हाल ही में कराची के हिंदू परिवार के इस फूड स्टॉल का वीडियो पाकिस्तानी ब्लॉगर करामत ने सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके बाद तेजी से कविता सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं।











