पाकिस्तानी पासपोर्ट दुनिया का तीसरा सबसे खराब, कंगाली के बीच शर्म का एक और पल, जानें भारत का हाल
Updated on
19-07-2023 01:24 PM
इस्लामाबाद: दुनियाभर में कोरोना वायरस प्रतिबंध और महामारी का डर खत्म होने के साथ ही साथ हवाई यात्रा फिर से शुरू हो गई है। सभी देशों ने अपने बॉर्डर भी खोल दिए हैं। इन सबके बीच ही लंदन स्थित हेनले एंड पार्टनर्स की तरफ से 190 से ज्यादा देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की गई है। इस लिस्ट में भारत की रैंकिंग में पांच अंकों का सुधार हुआ है। जबकि पाकिस्तान उससे काफी नीचे है। भारत के पासपोर्ट के साथ नागरिक 57 देशों की वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। हेनले पासपोर्ट रैकिंग को आधिकारिक और वास्तविक माना जाता है। पिछले 18 सालों से यह रैकिंग जारी करने का काम कर रही है।
पाकिस्तान से बेहतर बांग्लादेश और नेपाल आर्थिक संकट में घिरे पाकिस्तान को पिछले साल इसी इंडेक्स में चौथा सबसे खराब पासपोर्ट करार दिया गया था। इस बार वह इंडेक्स में 100 नंबर पर है और उसकी रैंकिंग नीचे से तीसरी है। पाकिस्तान से बेहतर स्थिति बांग्लादेश और नेपाल की है। जहां बांग्लादेश को 96 रैंकिंग मिली है तो नेपाल को 98वां स्थाना मिला है। पाकिस्तान से नीचे सीरिया इराक और अफगानिस्तान ही हैं।
पिछली बार भारत भारत जहां रैकिंग में 85वें स्थान पर था तो इस बार वह 192 देशों में 80 नंबर पर आ गया है। भारतीय नागरिकों को इंडोनेशिया, थाइलैंड और रवांडा जैसे देशों समेत 57 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलेगी। जबकि 177 देशों जिनमें चीन, जापान, रूस, अमेरिका और यूरोपियन यूनियन के देश शामिल हैं, उनके लिए वीजा लेना पड़ेगा। जापान तीसरे पर तो सिंगापुर नंबर वन लंदन स्थित इमीग्रेशन एडवाइजरी फर्म हेनले एंड पार्टनर्स की रैंकिंग के अनुसार, पांच साल तक टॉप पर रहने के बाद, जापान तीसरे स्थान पर खिसक गया है। उसके पासपोर्ट द्वारा बिना वीजा के पहुंच सकने वाले देशों की संख्या में गिरावट आई। जबकि सिंगापुर सबसे ताकतवर पासपोर्ट है। अमेरिका जो करीब एक दशक पहले रैंकिंग में टॉप पर था, अब दो स्थान फिसलकर आठवें स्थान पर आ गया है।
यूरोप की वापसी ब्रेग्जिट की वजह से मंदी के बाद यूके दो स्थानों की छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। आखिरी बार वह साल 2017 में इस रैंकिंग पर था।यूरोप फिर से वापसी कर रहा है। जर्मनी, इटली और स्पेन 190 जगहों पर वीजा फ्री एंट्री के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। जबकि जापान और दक्षिण कोरिया के अलावा ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, फ्रांस, लक्जमबर्ग और स्वीडन को तीसरी रैंकिंग मिली है। इन सातों देशों के नागरिक बिना वीजा के 189 देशों की यात्रा कर सकते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…