मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन
रांची पुलिस की ओर से पूरे मामले की उद्भेदन के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी में रांची के ग्रामीण एसपी, डीएसपी और कई पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।
इस बीच सुभाष मुंडा हत्याकांड मामले में पुलिस को अपराधियों के बारे में कई अहम सुराग मिलने की बात सामने आ रही है। पुलिस इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातारी छापामारी अभियान चला रही हैं।
अपराधियों के बारे में पुलिस को मिले अहम सुराग
इस बीच सुभाष मुंडा हत्याकांड मामले में पुलिस को अपराधियों के बारे में कई अहम सुराग मिलने की बात सामने आ रही है। पुलिस इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातारी छापामारी अभियान चला रही हैं।रांची बंद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
रांची बंद को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। शहर के ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह पुलिस बलों की तैनाती की गई है। बंद का आह्वान आदिवासी-मूलवासी संगठनों की ओर से बुलाया गया है। बंद समर्थकों ने सड़क पर बांस और पेड़ की टहनियों को रखकर सड़क जाम करने की कोशिश की।रात में ही हुआ पोस्टमार्टम
रात 2 बजे तक भीड़ से जूझती रही पुलिस, सिटी एसपी की गाड़ी तोड़ीसुभाष मुंडा की हत्या के विरोध में रात दो बजे तक भीड़ से पुलिस जूझती रही। आक्रोशित भीड़ रात 2 बजे तक सड़क जाम कर उत्पात मचाते रहे। इस दौरान रांची डीआईजी और एसएसपी के मोर्चा संभालने के बाद 100 से ज्यादा जवान जब सड़क पर उतरे, तो भीड़ पर काबू पाया गया। भीड़ ने कई दुकानों को भी आग के हवाले कर दिया। वाहनों में तोड़फोड़ भी की। रांची सिटी एसपी के वाहन को भी निशाना बनाया गया।
रात में ही हुआ पोस्टमार्टम
रांची डीआईजी और एसएसपी के पहुंचने के बाद भीड़ का गुस्सा कुछ शांत हुआ। पुलिस की ओर से भरोसा दिलाया कि अपराधी जल्द पकड़ लिए जाएंगे। उसके लिए टीम काम कर रही है। परिवार की मांग पर मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया और बुधवार देर रात ही सुभाष मुंडा का पोस्टमार्टम रिम्स में करवाया गया।
बाइक सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया!
घटना के संबंध में छानबीन में यह बात सामने आई है कि एक बाइक पर सवान तीन अपराधी दलादली स्थित माकपा नेता सुभाष मुंडा के कार्यालय पहुंचे। एक अपराधी बाइक पर बैठा रहा। जबकि दो अपराधी कार्यालय में घुसे और सुभाष मुंडा पर अंधाधुंध सात-आठ राउंड फायरिंग कर दी। दोनों शूटर चेहरे को ढंके हुए थे। गोली मारने के बाद दोनों कार्यालय से निकले और बाइक स्टार्ट कर बैठे अपराधी के साथ फरार हो गए।











