भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं नवीन और नवीनीकरण दोनों श्रेणियों में निर्धारित समय-सीमा तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।विभाग ने सभी महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का समय पर सत्यापन करें और भुगतान संबंधी प्रक्रिया भी तय समय में पूरी करें।सत्यापन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी पात्र छात्रा को आवेदन या सत्यापन प्रक्रिया में लापरवाही के कारण योजना का लाभ नहीं मिल पाता है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रमुख की होगी।
साथ ही सभी संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पात्र छात्राओं को आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं और समय पर सत्यापन सुनिश्चित करें।