2014 में रूस का समर्थन
उनके वकील अलेक्जेंडर मोलोखोव ने न्यूज एएफपी को बताया कि उन्हें कानून प्रवर्तन द्वारा हिरासत में लिया गया है। सोशल मीडिया पर गिर्किन की पत्नी मिरोस्लावा रेगिंस्काया के एक मैसेज में कहा था कि उन्हें चरमपंथ के आरोपों के बाद हिरासत में लिया गया है। वकील मोलोखोव ने कहा कि उन्होंने अभी तक गिर्किन की हिरासत से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला है। अब वह अपने क्लाइंट तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं।

डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के पूर्व आर्मी कमांडर 52 साल के गिर्किन क्रेमलिन के बड़े समर्थक थे। साल 2014 में जब पूर्वी यूक्रेन में लड़ाई छिड़ी थी तो उन्होंने उसका समर्थन किया था। साल 2022 में वह उन तीन लोगों में से एक थे जिन्हें 2014 में यूक्रेन के ऊपर मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान MH17 को गिराने के मामले में डच कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
पुतिन के सबसे बड़े आलोचक
हाल के वर्षों में गिर्किन, पुतिन के सबसे आलोचक बन गए थे। हाल ही में जिस तरह से यूक्रेन में रूस का आक्रमण हुआ उसके बाद तो वह खुलकर पुतिन की आलोचना करने लगे थे। गिर्किन ने अपने सबसे हालिया पोस्ट में पुतिन से किसी उत्तराधिकारी को सत्ता सौंपने का आग्रह किया। उन्होंने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर लिखा था, 'देश अगले छह सालों में इस कायरतापूर्ण सत्ता में जीवित नहीं रह पाएगा।' टेलीग्राम पर उन्हें 800,000 से अधिक लोग फॉलो करते हैं। रूस में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले की आलोचना को गैरकानूनी घोषित कर दिया गया है। इसके चलते सभी प्रमुख उदारवादी विपक्षी हस्तियां या तो सलाखों के पीछे हैं या निर्वासन में हैं।

गिर्किन का वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के साथ भी विवाद रहा है। गिर्किन ने इस हफ्ते की शुरुआत में एक लेख में लिखा था, '23 साल से एक ऐसा व्यक्ति देश पर शासन कर रहा है जो आबादी के एक महत्वपूर्ण हिस्से की 'आंखों में धूल झोंकने' में कामयाब रहा है।' गिर्किन के समर्थकों ने उनकी गिरफ्तारी को एक उकसावे की कार्रवाई बताया है। साथ ही उनकी रिहाई की मांग की है। टेलीग्राम चैनल पर मैसेज पोस्ट किया गया है। इसमें लिखा है, 'इगोर इवानोविच को देश एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जानता है जो रूस के राष्ट्रीय हितों की रक्षा के मामलों में समझौता नहीं करता है।' बताया जा रहा है कि वैगनर के एक अनाम सदस्य की शिकायत पर गिर्किन को हिरासत में लिया गया।