चांद पर भारत ही नहीं चीन का रोवर भी है मौजूद, 4 साल से अभी तक कैसे बचा है जिंदा?
Updated on
26-08-2023 01:26 PM
बीजिंग: भारत का चंद्रयान-3 मिशन लैंड कर चुका है। ऐसा करके भारत चांद पर जाने वाला चौथा देश और दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बना है। इसरो का चंद्रयान विक्रम लैंडर के साथ लैंड हुआ। इसके अंदर प्रज्ञान रोवर था जो चांद की सतह पर चल रहा है। इसके चलने के साथ अब चांद पर भारत का अशोक स्तंभ और इसरो का लोगो छपता जा रहा है। लेकिन प्रज्ञान रोवर चांद पर अकेला नहीं है। चांद पर चीन का भी रोवर मौजूद है और सबसे खास बात की ये अभी भी एक्टिव है।
चीन का युतु-2 रोवर चंद्रमा पर चार साल बाद भी काम कर रहा है और उसने धरती पर कई तस्वीरें भेज कर वैज्ञानिकों की मदद की है। युतु-2 को चांग'ई-4 मिशन के साथ भेजा गया था। इस मिशन के जरिए चीन 2019 में चंद्रमा के पिछले हिस्से पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बना था। चीन चांद के लिए चांग'ई मिशन चलाता है। चीनी पौराणिक कथाओं के मुताबिक चांग'ई का मतलब चांद की देवी से होता है। वहीं युतु का मतलब खरगोश है जो चांग'ई देवी के साथ चांद पर गया था।
कैसा है युतु-2 रोवर
यह रोवर वॉन कार्मन क्रेटर में है। जनवरी में आए डेटा के मुताबिक यह रोवर चार वर्षों में 1,455 मीटर तक चला था। युतु ने तब एक तस्वीर भी जारी की थी, जिसमें दिख रहा है कि वह एक क्रेटर में है। इसके साथ ही वह जहां है उस जगह एक बड़ा गड्ढा और युतु के पहियों के निशान थे। युतु-2 भी प्रज्ञान की तरह ही छह पहियों वाला है। इसका वजन 140 किग्रा है। यह रोवर भी सौर ऊर्जा से चलता है। हालांकि भारत का प्रज्ञान रोवर सिर्फ 14 दिनों तक काम करेगा।
कैसे जिंदा है चीन का रोवर
चांद पर दिन और रात 14-14 दिनों का होता है। जब चांद पर दिन होता है तो यहां का तापमान 100 डिग्री सेल्सिय से ज्यादा होता है। वहीं जब रात होती है तो तापमान माइनस 120 डिग्री से नीचे होता है, जो किसी भी मशीन की बैट्री को पूरी तरह खत्म कर सकता है। तो क्या युतु-2 पर ठंड का कोई फर्क नहीं पड़ता? इसका जवाब है कि जब चांद पर रात होती है तो यह स्लीप मोड में चला जाता है। इस दौरान इसके अंदर मौजूद रेडियो आइसोटोप हीटर यूनिट इसे ठंड में बचाता है। इसमें प्लुटोनियम 238 का इस्तेमाल किया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र (UN) को मिलने वाले 19 हजार करोड़ का फंड रोक रखा है। इसमें से कुछ पैसा बाइडेन प्रशासन के कार्यकाल का भी है।ट्रम्प…
भारत-पाकिस्तान के बीच यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में सोमवार देर रात बंद कमरे में बैठक हुई। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस मीटिंग में पाकिस्तान से आतंकी संगठन…
इजराइली सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले बंदरगाह शहर हुदैदाह पर सोमवार रात भीषण बमबारी की। सेना के मुताबिक हमले में 20 इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…