Select Date:

गौतम अडानी पर नई आफत, बाजार खुलते ही धराशायी हुए ग्रुप के सभी शेयर

Updated on 31-08-2023 04:08 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) के सभी शेयरों में आज गिरावट देखी जा रही है। कई शेयर चार परसेंट से अधिक गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। एक मीडिया ग्रुप की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडानी ग्रुप ने गुपचुप तरीके से खुद अपने शेयर खरीदकर स्टॉक एक्सचेंज में लाखों डॉलर का निवेश किया। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया है। लेकिन इस कारण अडानी ग्रुप के शेयर आज बाजार खुलते ही धराशाई हो गए। ग्रुप की सभी दस लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा 4.6 परसेंट गिरावट अडानी पावर (Adani Power) में आई है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर बुधवार को 2513.60 रुपये पर बंद हुआ था और आज गिरावट के साथ 2453.65 रुपये पर खुला। सुबह 10.15 बजे यह 3.94 परसेंट की गिरावट के साथ 2414.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसके साथ-साथ अडानी विल्मर (Adani Wilmar), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy), अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड (APSEZ), एनडीटीवी (NDTV), अंबूजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) और एसीसी (ACC) के शेयरों में भी गिरावट देखी जा रही है।

जॉर्ज सोरोस के सपोर्ट वाले नॉन-प्रॉफिट मीडिया ऑर्गेनाइजेशन OCCRP का दावा है कि अडानी ग्रुप ने गुपचुप तरीके से खुद अपने शेयर खरीदकर स्टॉक एक्सचेंज में लाखों डॉलर का निवेश किया। उसका कहना है उसकी जांच में सामने आया है कि कम से कम दो मामले ऐसे हैं जहां निवेशकों ने विदेशी कंपनियों के जरिए अडानी ग्रुप के शेयर खरीदे और बेचे हैं। OCCRP की रिपोर्ट में दो ऐसे लोगों नासिर अली शबन अहली और चांग चुंग-लिंग की पहचान उजागर की गई है जिन्होंने अडानी ग्रुप में लाखों डॉलर का निवेश किया। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है ये लोग अडानी ग्रुप की कंपनियों में डायरेक्टर और निवेशक रह चुके हैं। साथ ही इनका गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद अडानी से जुड़ी कंपनियों से भी वास्ता रहा है। हालांकि अडानी ग्रुप ने एक बयान जारी कर इन आरोपों का खंडन किया है। ग्रुप का कहना है कि यह सोरोस के सपोर्ट वाले संगठनों की हरकत लग रही है। विदेशी मीडिया का एक सेक्शन भी इसे हवा दे रहा है ताकि हिंडनबर्ग रिपोर्ट को फिर से खड़ा किया जा सके। ये दावे एक दशक पहले बंद मामलों पर आधारित हैं।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट

इससे पहले 24 जनवरी को अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने भी अडानी ग्रुप के बारे में एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अडानी ग्रुप पर शेयरों की कीमत में हेराफेरी समेत कई आरोप लगाए गए थे। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया था लेकिन इसके कारण ग्रुप के शेयरों की कीमत में भारी गिरावट आई थी। उसका मार्केट कैप आधे से भी कम रह गया था। अडानी भी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप तीन से खिसककर टॉप 20 से बाहर हो गए थे। हाल में अडानी ग्रुप के शेयरों की कीमत में कुछ रिकवरी हुई थी लेकिन अब OCCRP ने एक बार फिर अडानी ग्रुप को पटरी से उतार दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2025
नई दिल्ली: ऑल-इलेक्ट्रिक वाहन (EV) टैक्सी सर्विस BluSmart के अचानक बंद होने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) इलेक्ट्रिक वीइकल (EV) कंपनियों से जुड़े कुछ डिजिटल वॉलेट्स की बारीकी से जांच कर…
 16 May 2025
नई दिल्ली: भारत के साथ हाल में हुई तनातनी में तु्र्की ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। लेकिन इस दोस्ती के लिए अब उसे भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।…
 16 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल को भारत में प्रोडक्शन बंद करने को कहा है। कंपनी चाइना प्लस वन नीति के तहत भारत में आक्रामक तरीके…
 16 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हो चुका है। इस संघर्ष में पाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्की का तो हमने इलाज कर दिया है। वहां की कंपनी सेलेबी की दुकान…
 15 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका की एयरोस्पेस कंपनी बोइंग के शेयरों में बुधवार को शानदार तेजी आई। कंपनी को कतर एयरवेज से एक बहुत बड़ा ऑर्डर मिला है। इसे अब तक की सबसे बड़ी डील…
 15 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने Apple Inc. के टिम कुक से भारत में प्लांट बनाना बंद करने को कहा है। आईफोन बनाने वाली यह कंपनी भारत में बड़े पैमाने पर…
 15 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान हाल में जंग के मुहाने पर पहुंच गए थे। इस तनातनी में तुर्की ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तुर्की ने पाकिस्तान…
 15 May 2025
नई दिल्ली: पाई नेटवर्क क्रिप्टोकरेंसी इस समय काफी चर्चा में है। यह चर्चा इसकी तेजी से बढ़ती और गिरती कीमत को लेकर है। कभी पाई कॉइन की कीमत रातों रात आसमान पर पहुंच जाती है…
 14 May 2025
नई दिल्‍ली: कंगाल पाकिस्‍तान ने हाल में अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में नाक कटाकर जितनी रकम पाई है, भारत को उससे कहीं ज्‍यादा का 'गिफ्ट' मिलने वाला है। अर्थशास्त्रियों का मानना…
Advertisement