बीएमएचआरसी में आएंगे नेफ्रोलाजिस्ट, किडनी के मरीजों की परेशानी दूर होगी

बीएमएचआरसी में आएंगे नेफ्रोलाजिस्ट, किडनी के मरीजों की परेशानी दूर होगी

भोपाल। भोपाल मेमोरियल हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) में नेफ्रोलाजी विभाग की प्रभारी डा सीमा नवेद ने किडनी की बीमारी से जूझ रहे और संस्थान में डायलिसिस कराने वाले मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना। डा सीमा नवेद ने कहा कि बीएमएचआरसी निदेशक डा मनीषा श्रीवास्तव से इस संबंध में चर्चा हुई है और उन्होंने किडनी के मरीजों की समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया है। बीएमएचआरसी निदेशक डा मनीषा श्रीवास्तव ने बताया कि बतौर विजिटिंग फैकल्टी एक किडनी रोग विशेषज्ञ अगले हफ्ते से बीएमएचआरसी में अपनी सेवाएं देना शुरू कर देंगे। डायलिसिस रूम में एक डॉक्टर और एक स्टाफ नर्स हर वक्त उपलब्ध रहेंगे। नेफ्रोलाजी वार्ड में जरूरतमंद मरीजों को भर्ती किया जाएगा। उनके लिए दवा की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। डायलिसिस कराने वाले जिन मरीजों को आवश्यकता होगी, उन्हें एम्बुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी। इस बैठक में भोपाल ग्रुप फार इन्फोर्मेशन एंड एक्शन की सदस्य रचना ढिंगरा भी शामिल थी। उल्‍लेखनीय है क‍ि किडनी रोग का नेफ्रोलाजी विभाग की हालत खराब थी । इससे किडनी रोगों से परेशान गैस पीड़ितों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इस कारण मरीजों के स्‍वजनों की कई बार अस्‍तपाल प्रबंधन से झगड़े की नौबत आ जाती थाी।

Advertisement