भोपाल I इस साल भी मीडिया विंग द्वारा 8 से 12 सितंबर, 2023 को वैश्विक शांति एवं सहयोगी वर्ष के लिए 'बास्टम मीडिया' (वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए सशक्त मीडिया) विषय पर ब्रह्माकुमारीज, राष्ट्रीय हॉल, शांतिवन, आबूरोड में राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन का आयोजन हो रहा है, जिसमें 1500 से अधिक मीडियाकर्मी भाग लेंगे।
इस महासम्मेलन में समाचारपत्र, मैगज़ीन के स्वामी, प्रकाशक, सम्पादक, परामर्शदाता, ब्यूरो प्रमुख, समाचारपत्र (रिपोर्टर), रेडियो, टी.वी. चैनलों के सीईओ, निदेशक, संपादक, कार्यक्रम अधिकारी, सूचना मंत्रालय के अधिकारी, जन संपर्क अधिकारी (पीआरओ), न्यूज़ एजेंसी, मीडिया प्रोफेसर, मीडिया डीलर, केबल टी.वी. लेखक, लेखक, स्क्रिप्ट राइटर, फिल्म स्ट्रीट, प्रेस स्टूडियो और वीडियोग्राफर, सोशल मीडिया, प्रकाशन, डाक विभाग के अधिकारी आदि भाग लेंगे।











