बिजली से भी दोगुनी स्पीड से दौड़ा नासा का 'सूर्ययान', पार्कर सोलर प्रोब ने बना डाला नया रेकॉर्ड
Updated on
13-10-2023 01:46 PM
वॉशिंगटन: नासा का 'सूर्य यान' इंसानों का बनाया सबसे तेज चलने वाली वस्तु बन गया है। सूर्य की जांच करने वाले नासा के पार्कर सोलर प्रोब ने पिछले महीने 6 लाख 64 हजार 84 किमी प्रति घंटे की रिकॉर्ड गति हासिल की जो बिजली की स्पीड से दोगुना तेज या फिर राइफल की गोली से 200 गुना तेज है। 27 सितंबर को अपने 17वें सन स्विंग के दौरान यह स्पीड हासिल हुई है। पार्कर सोलर प्रोब अगला सप्ताह इससे जुड़ा डेटा भेजने में बिताएगा, जिसमें सौर हवाओं के गुणों, संरचना और व्यवहार का रिकॉर्ड लिया जाएगा।
जॉन्स हॉपकिन्स एप्लाइड फिजिक्स लेबोरेटरी के माइकल बकले ने नासा के ब्लॉग पर एक पोस्ट में बताया कि अंतरिक्ष यान का स्वास्थ्य अच्छा है। सभी सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। 2018 में इसके लॉन्च होने के बाद से लगभग एक दर्जन भौतिकविद, इंजीनियरों और सहायक कर्मचारियों की एक टीम नासा मिशन का प्रबंधन कर रही है। इस स्पेसक्राफ्ट को बनाने में 1.5 अरब डॉलर का खर्च आया था। बिजली की गति से भी तेज चलने वाला यान टेलीमेट्री डेटा भेज रहा है।
गुरुत्वाकर्षण के सहारे मिली हाई स्पीड
अब तक की यह सबसे हाई स्पीड शुक्र ग्रह के गुरुत्वाकर्षण की सहायता के कारण मिली है। शुक्र ग्रह सूर्य से लगभग 108208927 किमी की दूरी पर है। पार्कर स्पेस क्राफ्ट ने 21 अगस्त को 'वीनस फ्लाईबाई-6' पूरा किया था, जिसका मतलब है कि इसने एक महीने में 10 करोड़ किमी की यात्रा तय की है। अप्रैल 2021 में पार्कर सोलर प्रोब सूर्य के ऊपरी वायुमंडल से गुजरा था। तब इसने 1300 डिग्री सेल्सियस के तापमान और पृथ्वी की तुलना में 500 गुना ज्यादा रेडिएशन का सामना किया था।
क्या है पार्कर सोलर प्रोब
नासा का पार्कर सोलर प्रोब अपने मिशन के अंत तक अपने पहले के किसी भी अंतरिक्ष यान की तुलना में सूर्य के सात गुना करीब तक जाएगा। इस स्पेस क्राफ्ट को 12 अगस्त 2018 को लॉन्च किया गया था। यह सूर्य के बाहरी वायुमंडल के करीब तक उड़ेगा, ताकि हमारे सितारे के जीवन की स्टडी की जा सके। वैज्ञानिक मान रहे हैं कि इससे सौर ज्वालाओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। क्योंकि सूर्य पर होने वाले विस्फोट की ऊर्जा का विकिरण पृथ्वी के संचार को बाधित कर सकता है।
वॉशिंगटन: भारत ने उन तमाम रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में संवेदनशील परमाणु स्थलों पर बमबारी की गई थी। लेकिन…
इस्लामाबाद/नई दिल्ली: भारत के ऑपरेशन सिन्दूर में पाकिस्तान में कितनी तबाही मचाई है, उसकी रिपोर्ट अब आ गई है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के हमलों में पाकिस्तान के…
बीजिंग/नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान की मदद करने वाले चीन के खिलाफ पहला बड़ा एक्शन लिया है। भारत सरकार ने प्रोपेगेंडा फैलाने वाले ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ न्यूज के सोशल मीडिया…
येरेवान: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की रक्षा करने में अहम भूमिका निभाने वाला आकाश एयर डिफेंस सिस्टम से अब पाकिस्तान और तुर्की के जिगरी दोस्त अजरबैजान की नींद उड़ गई है। नगर्नो…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक हिंदू लड़की ने इतिहास रच दिया है। 25 साल की कशिश चौधरी को सहायक आयुक्त (असिस्टेंट कमिश्नर) के पद पर नियुक्त किया है। वह इस…
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में कितनी तबाही मचाई और भारत का मिशन कितना कामयाब रहा है, धीरे धीरे इसको लेकर इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स एनालिसिस करने लगे हैं। पाकिस्तान ने सीजफायर के बाद…
वॉशिंगटन: वाइट हाउस कवर करने वाले पाकिस्तान के पत्रकार की कोशिश हर वक्त अमेरिका से भारत के खिलाफ बयान दिलवाने की होती है। पाकिस्तानी पत्रकार शायद ही कभी पाकिस्तान और अमेरिका के संबंधों…
रियाद: अमेरिका और खाड़ी के प्रमुख मुस्लिम देश सऊदी अरब के बीच इतिहास का सबसे बड़ा हथियार सौदा हुआ है। इसके तहत अमेरिका सऊदी अरब को 124 अरब डॉलर के हथियार…
अंकारा/नई दिल्ली: पाकिस्तान के मददगारों के खिलाफ भारत ने कार्रवाई शुरू कर दी है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के दो भोंपू ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ न्यूज के सोशल मीडिया अकाउंट्स के बाद अब टीआरटी…