नामदेव समाज प्रांतीय निर्वाचन हेतु प्रत्याशियों के नाम तय

नामदेव समाज प्रांतीय निर्वाचन हेतु प्रत्याशियों के नाम तय
भोपाल। मध्य प्रदेश नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय निर्वाचन 2026-29 के अंतर्गत निर्वाचन समिति द्वारा नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद हेतु दो प्रत्याशी, श्री अरुण नामदेव गुना, राजेंद्र कुमार नामदेव गाडरवारा महामंत्री पद हेतु दो प्रत्याशी नवीन नामदेव भोपाल, सुभाष चंद्र वर्मा इंदौर तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु भी दो प्रत्याशी श्री भीकम सिंह नामदेव भोपाल, ओ.पी. नामदेव भोपाल चुनाव मैदान में हैं।
उन्होंने बताया कि परिषद के आजीवन एवं संरक्षक सदस्य दिनांक 17 मई 2026, रविवार को नामदेव समाज सामुदायिक भवन, जवाहर चौक, भोपाल में आयोजित आमसभा में तीनों प्रांतीय पदाधिकारियों के चयन हेतु सहभागिता करेंगे। सर्वसम्मति बनने का प्रयास किया जाएगा, अन्यथा दोपहर 1:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं निष्पक्ष रूप से संचालित करने हेतु सामुदायिक भवन परिसर में अलग-अलग सीटों एवं काउंटरों की व्यवस्था की गई है। प्रवेश द्वार पर मतदाताओं की पहचान सूची का मिलान आधार कार्ड अथवा अन्य वैध पहचान पत्र से किया जाएगा। सत्यापन के उपरांत ही सदस्यों को प्रवेश प्रदान किया जाएगा।
मतदान व्यवस्था के अंतर्गत सदस्य पंजीयन काउंटर, पहचान सत्यापन काउंटर, मतपत्र वितरण केंद्र तथा मतदान कक्ष की पृथक व्यवस्था रहेगी। मतदान के बाद मतदाताओं का रिकॉर्ड निर्वाचन सूची में दर्ज किया जाएगा।
परिषद के पंजीयन क्रमांक 3315/73 के अनुसार आजीवन एवं संरक्षक सदस्यों की कुल संख्या 3508 है। उपस्थित सदस्य मतदान के माध्यम से अपने प्रांतीय पदाधिकारियों का चयन करेंगे।
निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तीन सहायक चुनाव अधिकारियों, तीन पर्यवेक्षकों (ऑब्जर्वर) तथा तीन सुरक्षा प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। सुरक्षा व्यवस्था हेतु भोपाल पुलिस एवं थाना टीटी नगर का सहयोग भी लिया जा रहा है।
निर्वाचन प्रक्रिया के संचालन के लिए चुनाव व्यवस्था अधिकारियों की टीम गठित की गई है तथा प्रचार-प्रसार एवं मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी शिवरतन नामदेव निभा रहे हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार नामदेव ने निर्वाचन समिति के 
Advertisement