कनाडा की अदालत में पेश किए गए आतंकी निज्जर के हत्यारोपी, बड़ी संख्या में पहुंचे खालिस्तान समर्थक, जानें क्या हुआ?

कनाडा की अदालत में पेश किए गए आतंकी निज्जर के हत्यारोपी, बड़ी संख्या में पहुंचे खालिस्तान समर्थक, जानें क्या हुआ?
ओटावा: खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन भारतीय नागरिक इस मामले में हत्या के आरोपों का सामना करने के लिए पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कनाडा की एक अदालत में पेश हुए। इस हत्याकांड से कनाडा-भारत के संबंधों में तनाव पैदा हो गया है। एडमॉन्टन में रहने वाले भारतीय नागरिकों 22 वर्षीय करण बराड़, 22 वर्षीय कमलप्रीत सिंह और 28 वर्षीय करणप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार को उन्हें हत्या व हत्या की साजिश रचने को लेकर आरोपित किया गया।
Advertisement