भोपाल। मध्य प्रदेश के निशानेबाजों ने इंडिया ओपन एयर वेपन व ओपन शाटगन चैंपियनशिप में मप्र शूटिंंग अकादमी के खिलाडि़यों ने जोरदार प्रदर्शन कर पांच स्वर्ण, चार रजत व दो कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीते। नैंसी सोलंकी ने दो स्वर्ण पदक जीते।
खेल विभाग और भारतीय राइफल महासंघ के सहयोग से गोरागांव स्थित शूटिंग रेंज में मप्र के युवाओं ने जोरदार खेल का प्रदर्शन किया। 10 एयर पिस्टल पुरुष वर्ग टीम इवेंट में गुजरात की टीम ने बाजी मारी और स्वर्ण पदक पर अधिकार जमाया। मप्र के सूरज शर्मा, युगप्रताप सिंह राठौड ने रजत पदक जीता। 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में नैंसी सोलंकी ने राजस्थाान की कमला कुमारी ने नैंसी सोलंकी ने राजस्थान की कमला कुमारी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर पुरुष वर्ग में गुजरात के भरत शेखावत ने स्वर्ण पदक जीता, मप्र के यशराज यादव ने रजत व अक्षत तांबे ने कांस्य पदक जीता। 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष जूनियर टीम इवेंट में मप्र के यशराज यादव, अक्षय तांबे व हरिओम चावडा ने स्वर्ण पदक जीता। मप्र के ही युगप्रताप, चिराग पटले व सिदध कुमार ने कांस्य पदक जीता। 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर महिला में नैंसी सोलंकी ने गुजरात की तिषाा को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर महिला टीम इवेंट में मप्र की नैंसी सोलंकी, अंकिता प्रसाद व हर्षिता चौकसे ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 10 मीटर एयर पिस्टल सब यूथ बालक वर्ग में मप्र के सूरज ने रजत पदक जीता। वहीं राजस्थान के आर्यन ने स्वर्ण पदक जीता। शाटगन ट्रेप महिला वर्ग में मप्र अकादमी की महिमा विश्वकर्मा ने स्वर्णपदक जीताा।











