इन जिलों में आरेंज अलर्ट
गुरुवार के लिए बालाघाट, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, गुना एवं धार जिलों में भारी से अति भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में यलो अलर्ट
नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, रायसेन, भोपाल, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, शाजापुर एवं आगर जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
कल से मानसून की गतिविधियां और बढ़ेंगी
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में बने चक्रवात के गुरुवार तक कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। यह मौसम प्रणाली गहरे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो सकती है।
कहां कितनी बारिश दर्ज
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जेपी विश्वकर्मा ने बताया कि मानसून द्रोणिका के मप्र से होकर गुजरने से लगातार नमी मिल रही है। इस वजह से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक खजुराहो में 23, भोपाल (शहर में) 17.5, रतलाम में 17, इंदौर में 15.1,धार में 10,उमरिया में दो, भोपाल (एयरपोर्ट )में 1.8, नौगांव में एक, उज्जैन में 0.4, बैतूल में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। उधर, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात उज्जैन में 105.6, गुना में 48.8, मंडला में 41.2 मिमी. वर्षा हुई थी।











